मंगल हो रहा है मार्गी, पूरा हो जाएगा संपत्ति और भवन का सपना

नई दिल्ली। शौर्य, साहस, बल, भूमि, भवन, संपत्ति, कृषि संबंधी कार्यों का प्रतिनिधि ग्रह मंगल भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा 27 अगस्त को सायं 7 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में मार्गी हो रहा है। मंगल 26 जून को वक्री हुआ था। लगभग दो माह मंगल के वक्री रहने के कारण राशियों पर कई तरह के विपरीत प्रभाव देखने को मिले। मंगल जब वक्री होता है तो शारीरिक शक्ति एवं आंतरिक बल दोनों ही कम हो जाते हैं। वक्री मंगल से प्रभावित व्यक्ति क्रोधी, चिड़चिड़ा, शक्की, शीघ्र लड़ाई झगड़े करने वाला हो जाता है। वक्री मंगल की दशा में भूमि, भवन, प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में भी नुकसान होता है। कृषि में घाटा होता है और सेना, पुलिस आदि से जुड़े लोगों के जीवन में भयंकर उथल पुथल मचती है।

मंगल के मार्गी होने से उपरोक्त समस्याओं से मुक्ति मिलती है। मंगल अपनी उच्च राशि मकर में मार्गी हो रहा है, इसलिए मकर राशि के जातकों के लिए शुभ दिनों की शुरुआत होगी। इनके अब तक अटके कार्यों को गति मिलेगी और संभव है कि ये प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश भी करें।

आइए जानते हैं सभी राशियों पर मंगल के मार्गी होने का क्या प्रभाव होगा...

मंगल हो रहा है मार्गी

मंगल हो रहा है मार्गी

  • मेष: इस राशि के स्वामी मंगल ही हैं। अब तक वक्री चल रहे मंगल के कारण मेष राशि वालों को भी कुछ हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इनके कार्य कोई रूके नहीं लेकिन विलंब से जरूर हुए। अब मंगल के मार्गी होने से इस राशि वालों के जीवन में संकटों का नाश होगा। इनकी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी।
  • वृषभ: मंगल के मार्गी होने से वृषभ राशि वालों की धर्म-अध्यात्म में रुचि और आस्था बढ़ेगी। इन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलने लगेगी। रूके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। धन-संपदा में वृद्दि होगी। पार्टनरशिप में कोई बिजनेस प्रारंभ करने के योग बन रहे हैं। अपने क्रोधी स्वभाव के कारण जो रिश्ते खराब हो गए थे, वे फिर से पटरी पर आ जाएंगे।
  • मिथुन: मिथुन राशि में मार्गी मंगल का शुभ प्रभाव होने वाला है। जो लोग नौकरी छोड़कर बैठे थे या जिनके पास अब तक कोई नौकरी नहीं है उन्हें मार्गी मंगल के प्रभाव से जल्द ही अच्छी नौकरी मिलने वाली है। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में कटुता का अंत होगा।
  • कर्क: इस राशि के लिए मंगल का मार्गी होना पारिवारिक और दांपत्य जीवन में मधुरता का संदेश लेकर आएगा। जीवनसाथी से चल रहा विवाद समाप्त होगा। जीवनसाथी की इच्छा का सम्मान करते हुए ही कोई कार्य करें। आर्थिक लाभ के लिए किसी का दिल न दुखाएं। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। कार्य-व्यवसाय में लाभ होगा।
मंगल इनके लिए करेगा मंगल...

मंगल इनके लिए करेगा मंगल...

  • सिंह: मंगल के मार्गी होने से सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य लाभ होगा। बीमारियों से मुक्ति मिलेगी और उन पर हो रहे खर्च में कमी आएगी। अपने सहकर्मियों से चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यापार में हो रहे घाटे में कमी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।
  • कन्या: इस राशि के लिए मंगल का मार्गी होना कई मामलों में अच्छा साबित होगा। इनका जीवन साथी से प्रेम तो बढ़ेगा ही, संतान पक्ष के साथ बांडिंग मजबूत होगी। जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक और भौतिक सुख मिलेंगे। यात्रा-पर्यटन के योग बनेंगे। अनावश्यक खर्च में कमी आएगी और धन संग्रहण में वृद्धि होगी।
  • तुला: तुला राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव यानी सुख स्थान में मंगल का मार्गी होना लाभप्रद साबित होगा। खासकर आर्थिक मामलों में जबर्दस्त सफलता मिलने वाली है। भौतिक सुख-संसाधनों की प्राप्ति होगी। लॉटरी, प्रापर्टी में निवेश, शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। नया बिजनेस प्रारंभ कर सकते हैं।
  • वृश्चिक: इस राशि का स्वामी मंगल ही है इसलिए स्वाभाविक रूप से इस राशि वालों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जिन लोगों के पास अब तक अपना मकान नहीं है वे मकान खरीद सकेंगे। नया वाहन घर में आने का योग भी है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। युवाओं को नया जॉब मिलेगा।
  • धन संग्रहण में वृद्धि होगी

    धन संग्रहण में वृद्धि होगी

    • धनु: इस राशि के धन संग्रहण में वृद्धि होगी। आर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। बस ध्यान इस बात का रखना है कि आर्थिक मामलों को लेकर अपने करीबियों से विवाद होने की आशंका है। किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। संतान पक्ष पर पैसा खर्च होगा।
    • मकर: यह मंगल की उच्च राशि में इसलिए इसमें मंगल का मार्गी होना नई सौगातें लेकर आएगा। मार्गी मंगल के प्रभाव से व्यक्ति शारीरिक रूप से मजबूत बनेगा। बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। धन संग्रहण होगा। आपके व्यक्ति में आकर्षण पैदा होगा और जो चाहेंगे वो होगा। कार्य स्थल पर अधीनस्थों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
    • कुंभ: इस राशि के लिए मंगल के मार्गी होने से अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगेगी। पैसों की बचत होगी। नया कार्य व्यवसाय प्रारंभ करने के योग बनेंगे। नौकरी में लाभ होगा। संपत्ति खरीदी बिक्री के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-बंधुओं से चल रहा विवाद समाप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे।
    • मीन: इस राशि के आय के साधनों में वृद्धि होगी। एक से अधिक स्रोत से पैसा आएगा। अपने नए और बड़े भवन में जाने के योग बन रहे हैं। मित्रों से संबंध सुधरेंगें। उधार दिया हुआ पैसा लौट आएगा। परिवार में महत्व बढ़ेगा। परिजनों से संबंध सुधरेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+