मंगल का राशि परिवर्तन 10 अगस्त को, प्रेम संबंधों पर होगा असर

नई दिल्ली, 09 अगस्त। मंगल का राशि परिवर्तन 10 अगस्त 2022 बुधवार को होने जा रहा है। मंगल अपनी स्वराशि मेष से भ्रमण पूरा कर शुक्र की राशि वृषभ में रात्रि 9.09 बजे प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को तेज और अग्नि का प्रतीक कहा गया है। मंगल बल, शौर्य, पराक्रम, शरीर में रक्त का प्रतिनिधित्व करता है, जबकिशुक्र प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, यौन संबंध, दांपत्य सुख का प्रतिनिधि ग्रह है। जन्मकुंडली में शुक्र और मंगल की युति होने का असर मनुष्य के प्रेम संबंधों पर बताया गया है। कुंडली के किसी भाव में यदि शुक्र और मंगल साथ हों तो व्यक्ति विवाहेत्तर संबंध स्थापित करता है। उसके अनेक स्त्री या पुरुषों से प्रेम संबंध बनते हैं। आइए जानते हैं मंगल का वृषभ राशि में जाना किस राशि के लिए कैसा रहेगा।

मंगल का राशि परिवर्तन 10 अगस्त को, प्रेम संबंधों पर होगा असर

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : दांपत्य जीवन में टकराव आएगा, अविश्वास की भावना पैदा होगी, प्रेम संबंध भटकावपूर्ण रहेंगे। धन प्राप्त होगा।
  • वृषभ : जीवनसाथी से मतभेद बढ़ेंगे, प्रेम संबंध मजबूत होंगे, स्त्री-पुरुषों के विवाहेत्तर संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम होगा।
  • मिथुन : भौतिक सुख प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा, नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। अविवाहितों का विवाह होगा।
  • कर्क : आर्थिक सुख प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सतर्क रहें, धोखा हो सकता है, धन की आवक होगी, दांपत्य सुख मिलेगा।
  • सिंह : भूमि, भवन, संपत्ति के कार्यो से लाभ मिलेगा, दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
  • कन्या : भाग्य प्रबल होगा, धन की आवक अनेक मार्गो से होगी, दांपत्य में टकराव संभव है, प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
  • तुला : शारीरिक कष्ट, क्रोध की अधिकता, भौतिक सुखों में कमी, दांपत्य जीवन परेशानीपूर्ण रहेगा। दुर्घटना की आशंका।
  • वृश्चिक : जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा, नए संबंध स्थापित होंगे, भौतिक सुखों में वृद्धि, साझेदारी के कार्यो में लाभ की संभावना।
  • धनु : शत्रु शांत होंगे, रोगों में कमी आएगी, हालांकिरक्त संबंधी कोई पुराना रोग उभर सकता है। आर्थिक लाभ की संभावना।
  • मकर : उन्नति होगी, विदेश यात्रा हो सकती है, धन लाभ की संभावना, प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे, भौतिक सुख प्राप्त होंगे।
  • कुंभ : आर्थिक उन्नति होगी, धन लाभ होगा, भूमि, संपत्ति खरीद सकते हैं, प्रेम और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा।
  • मीन : भाई-बहनों की ओर से लाभ, धन प्राप्ति के योग, संपत्ति की प्राप्ति होगी, आर्थिक लाभ की संभावनाएं प्रबल।

बाजार पर प्रभाव

मंगल के वृषभ राशि में आने से रूई, कपास, वस्त्र, चंदन, कुमकुम, बारदाना, जूट, घृत, सोना, चांदी, तांबा, स्टील और शेयर मार्केट में तेजी की संभावना है। अन्नादि में घट-बढ़ होती रहेगी।

क्या उपाय करें

मंगल के वृषभ राशि में गोचर के दौरान सभी राशि के जातक मूंगे के साथ ओपल धारण करें। इन दोनों को एक ही अंगूठी या पेंडेंट में बनवाकर मंगलवार या शुक्रवार के दिन धारण करने से संकटों से रक्षा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+