Mangal ki Badli Chaal: शुक्र की राशि वृषभ में मंगल का प्रवेश, जानिए क्या होगा प्रभाव?
Vrishab mai mangal ka Pravesh: शुक्र की राशि वृषभ में मंगल का प्रवेश 12 जुलाई को सायं 6 बजकर 57 मिनट से हो रहा है। शुक्र लग्जरी लाइफ और प्रणय संबंधों का ग्रह है जबकि मंगल उग्रता, क्रोध और तेज, शरीर में रक्त, प्रेम को भड़काने वाला ग्रह है।
इसलिए मंगल का वृषभ में प्रवेश होने से रिश्तों में तेजी से गर्माहट आएगी। जिन लोगों के रिश्ते खराब हो चुके हैं वे यदि दोबारा बातचीत करने का प्रयास करेंगे तो रिश्ता फिर से जीवित हो जाएगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच अनबन चल रही है तो बात करें फिर से उनके संबंधों में गर्माहट आएगी।

इसके साथ ही मंगल का वृषभ में प्रवेश होने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। विशेषकर शुक्र की राशि वृषभ, तुला और मंगल की राशि मेष, वृश्चिक को विशेष उपलब्धियां मिलने वाली हैं। इस दौरान धन की आवक अच्छी होने से कर्ज मुक्ति की संभावना भी बढ़ेगी।
राशियों पर प्रभाव ( Read Effects ON zodiac signs)
- मेष : अनेक माध्यमों से धन आएगा, कर्ज चुकाने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी। विवाह के योग बनेंगे।
- वृषभ : रिश्ते पुनर्जीवित होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। प्रेम विवाह के योग बनेंगे। आर्थिक संकट दूर होने वाला है।
- मिथुन : विवेकपूर्ण तरीक से धन का निवेश करेंगे। प्रेम प्रगाढ़ होगा। व्यापारी वर्ग को काम में लाभ मिलने वाला है।
- कर्क : जीवन में थोड़ा बनाव बढ़ सकता है। रिश्तों में भावनात्मक टकराव आ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- सिंह : आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन में सामंजस्यता बनेगी।
- कन्या : प्रेम मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। रोग मुक्ति होगी। धन आने से कर्ज चुकाने में सफल हो जाएंगे।
- तुला : प्रेम विवाह के योग हैं। नया प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। पैसा आएगा। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। यात्राएं भी करेंगे।
- वृश्चिक : क्रोध पर नियंत्रण रखें खासकर आर्थिक मामलों को लेकर। परिवार से रिश्ते सुधरेंगे। पैसा आएगा, निवेश करेंगे।
- धनु : संयमपूर्ण तरीके से रहें। पैसों को सोच-संभलकर खर्च करें। धन आएगा, रिश्तों में गर्माहट आएगी। पहल करनी होगी।
- मकर : अधिक खर्च से बचें। कार्य तेजी से होंगे। भूमि, भवन खरीद सकते हैं। परिवार से संबंध सुधारने के प्रयास करें।
- कुंभ : परिवार के साथ रहेंगे। पैसा आएगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। कर्ज चुकाएंगे। थोड़ा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
- मीन : धन आएगा और निवेश करेंगे। परिवार के साथ पर्यटन करेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन मधुर होगा।












Click it and Unblock the Notifications