Mars and Mercury : मंगल और बुध एक ही दिन बदलेंगे राशि, जानिए शुभ-अशुभ प्रभाव

Mars and Mercury: 13 नवंबर 2022 को मंगल और बुध दोनों ग्रह एक साथ अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वक्री चल रहा मंगल रात्रि 8.49 बजे मिथुन से वृषभ राशि में जाएगा, जबकि बुध तुला राशि से निकलकर रात्रि 9.19 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। मात्र 30 मिनट के अंतर से दोनों ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन अनेक प्रकार के शुभाशुभ संकेत दे रहा है।

Mars and Mercury :

Recommended Video

    Chandra Grahan 2022: पूर्ण चंद्र ग्रहण और आंशिक चंद्र ग्रहण में क्या फर्क | वनइंडिया हिंदी *Religion

    मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव

    मंगल वक्री चल रहा है। यह मिथुन राशि में था तब तक शनि से इसका षडाष्टक योग बना हुआ था। अब इसके वृषभ राशि में जाने के कारण षडाष्टक योग समाप्त होगा। इसका शुभ प्रभाव शनि और मंगल की राशियों मकर-कुंभ और मेष-वृश्चिक पर रहेगा। इन राशियों के लोगों के जीवन में शांति आएगी। आर्थिक समस्याओं में कमी आएगी। संकट टलेंगे। अटके हुए कार्य एक बार फिर गति पकड़ेंगे और सबसे बड़ी बात इन चारों राशियों के लोगों को सफलता मिलनी शुरू होगी।

    बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव

    बुध तुला राशि छोड़कर मंगल की राशि वृश्चिक में जा रहा है। इसलिए बुध की दोनों राशियों मिथुन और कन्या के जातकों को बौद्धिक निर्णय लेने में सोच-समझकर काम करना होगा। हालांकिसंपत्ति सुख के लिए समय ठीक है। चतुराईपूर्ण कार्य करने से लाभ की स्थिति बनेगी। बुध के राशि परिवर्तन के साथ ही सूर्य, शुक्र, केतु के साथ बना हुआ चतु‌र्ग्रही योग भी समाप्त होगा। अन्य सभी राशियों के लिए दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन मिलाजुला रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+