मेष राशि के पुरूष किस राशि की स्त्री के साथ विवाह करें

लखनऊ। विवाह एक सामाजिक व धार्मिक उत्सव है। इसमें समाज के समक्ष अग्नि के सात फेरे लेकर स्त्री-पुरूष दोनों एक सम्पूर्ण जीवन निर्वहन करने का संकल्प लेते है। विवाह मानव-समाज की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रथा या समाजशास्त्रीय संस्था है। यह समाज का निर्माण करने वाली सबसे छोटी इकाई- परिवार-का मूल है। यह मानव प्रजाति को सजीव बनाए रखने का प्रधान जीवशास्त्री माध्यम भी है।

आज हम आपको अपने इस लेख में ये बताने की कोशिश कर रहें कि मेष राशि के पुरूष किस राशि की स्त्री के साथ विवाह करें तो परस्पर प्रेम बना रहें एंव जीवन सुखमय रहें?

मेष राशि के पुरूष किस राशि की स्त्री के साथ विवाह करें?

मेष राशि के पुरूष किस राशि की स्त्री के साथ विवाह करें?

  • मेष और मेष- ये दोनों राशियां स्वभाव में उग्र, क्रोधी व चिड़चिड़ेपन वाली होती है तथा अग्नि तत्व वाली है, जिस कारण इनका आपस में विवाह सम्बन्ध करना उचित रहेगा। इनमें स्वभावगत शत्रुता नहीं होती है। व्यक्तिगत शत्रुता एंव मित्रता परस्पर स्वभाव पर निर्भर करती है।
  • मेष और वृष- मेष राशि उग्र स्वभाव वाली है एंव वृष सौम्य स्वभाव की धनी है। मेष दिन बली है तथा वृष रात्रि बली है। ये दोनों आपस में विवाह तो कर सकते है किन्तु वैचारिक मतभेद रहेगा और मेष राशि का पुरूष वृष राशि की स्त्री पर हावी रहेगा।
  • मेष और मिथुन- इन दोनों राशियों का नेचर एक जैसा है और आपस मैत्री सम्बन्ध भी सम है, जिस कारण विवाह या प्रेम करना ठीक रहेगा। मेष अग्नि तत्व की राशि है एंव वृष वायु तत्व की राशि है। अग्नि अपना प्रचण्ड रूप तभी दिखा पाती है, जब वायु उसका साथ दे। मिथुन यदि मेष का सहयोग करेगी तो मेष का पुरूष सफलता के नयें आयाम रचने में कामयाब होगा।
  • तुला राशि का सौन्दर्य मेष को आकर्षित करेगा

    तुला राशि का सौन्दर्य मेष को आकर्षित करेगा

    • मेष और कर्क- मेष एंव कर्क राशि के स्वामी आपस में नैसर्गिक मित्र है। लेकिन अग्नि और जल आपस में विरोधी है। ये प्रेम तो करेंगे परन्तु विचारों में घोर शत्रुता होगी और आये दिन तकरार होती रहेगी। आपस प्रेम कर सकते है किन्तु विवाह न करना उचित नहीं है।
    • मेष और सिंह- इन दोनों राशियों के तत्व अग्नि है। दोनों ही आकर्षक एंव उत्तेजक है। इनके स्वामी भी आपस में मैत्री सम्बन्ध रखते है। सिंह की शक्ति को यदि मेष स्वीकार कर लें तो ये जोड़ी अनन्य प्रेम वर्धक होगी। मेष यदि समर्पित रहेगी तो दाम्प्त्य जीवन अत्यन्त सुखमय रहेगा।
    • मेष और कन्या- इनका वैवाहिक जीवन अच्छा हो सकता है। यदि मेष के क्रोध को कन्या राशि बर्दास्त कर लें अन्यथा तकरार की स्थिति बनी रहेगी। इन दोनों के स्वामी भी आपस में शत्रुता के भाव रखते है। इसलिए ये आपस में विवाह सम्बन्ध करने से पूर्व एक-दूसरे को ठीक से समझने की कोशिश करें।
    • मेष और तुला- तुला राशि का सौन्दर्य मेष को आकर्षित करेगा। ये दोनो ही उग्र स्वभाव की राशियां है। आकर्षण प्रेम में बदलेगा और जब प्रेम समपर्ण का रूप धारण कर ले तो विवाह करना अत्यन्त सुखदायक रहेगा। विचारधारा एक रहेगी किन्तु तुला के सौन्दर्य वाले नखरे मेष को बर्दाश्त करने होगे।
    • ऐसी जोड़ियां बनेगी मिसाल

      ऐसी जोड़ियां बनेगी मिसाल

      • मेष और वृश्चिक- ये दोनों ही मंगल की राशियां है किन्तु एक नकारात्मक और दूसरी सकारात्मक है। मेष का अग्नि तत्व और वृश्चिक का जल तत्व है। ये दोनों आपस में विवाह तो कर सकते है लेकिन विरोधाभास की स्थिति बनी रहेगी क्योंकि वृश्चिक राशि मेष पर हावी रहने की कोशिश करेगी। तकरार की सबसे बड़ी वजह यही होगी।
      • मेष और धनु- इन दोनों की जोड़ी मिशाल कायम कर सकती है। बशर्ते ये तीसरे की बात पर विश्वास न करें। ये अग्नि तत्व की राशियाॅ है। एक विचार तथा अगाध प्रेम रहेगा। इनके प्रेम से लोग जलेंगे। जब भी तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी तो उसका कारण कोई तीसरा होगा।
      • मेष और मकर- मेष का स्वभाव तेज-तर्रार है और मकर का स्वभाव काम टालने वाला है। जिस कारण मकर पर मेष को क्रोध आयेगा। दोनों में तात्विक साम्यता है किन्तु मकर के त्याग करने पर ही रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपस में इनके विवाह सम्बन्ध सामान्य कहे जा सकते है।
      • मेष और कुम्भ-कुम्भ राशि घड़े का प्रतीक है, जिस कारण उसके अन्तर्मन को समझ पाना थोड़ा कठिन होगा। कुम्भ को मन से जीता जा सकता है न कि तन से। मेष अक्रामक एंव समझदार है। मेष राशि कुम्भ के मन को भलीभाॅति पढ़ने में सक्षम है। कुम्भ की स्त्री समपर्ण के भाव रखती है। अतः इन दोनों का वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा।
      • मेष और मीन- इन दोनों में तात्विक विषमता है। लेकिन दोनों के स्वामी आपस में नैसर्गिक मित्र है। मीन रात्रि चर प्राणी है और मेष दिन चर प्राणी है। मेष क्षत्रिय राशि है और मीन ब्राहम्ण राशि है। इन दोनों का प्रेम व वैवाहिक सम्बन्ध अच्छा रहेगा बशर्ते मीन को समझौता अधिक करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+