Mangal shani Yog: 20 जनवरी तक बच कर रहें ये 4 राशि वाले, मंगल-शनि पहुंचा सकते हैं भारी कष्ट
Mangal shani Yog (Shadashtak Yog): साल 2025 वैसे तो सभी राशियों के लिए अच्छा है लेकिन कुछ राशियों के लिए मंगल और शनि का योग अच्छा नहीं है। दरअसल इस बार मंगल और शनि ग्रह एक दूसरे से छठे आठवें स्थान पर हैं, जिसकी वजह से षडाष्टक योग बन रहा है जो कि चार राशियों के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं हैं।
20 जनवरी तक इन चार राशियों का काफी कष्ट सहना पड़ सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये चार राशियां कौन हैं तो आपको बता दें कि ये चार राशियां हैं कर्क, कुंभ, सिंह और मकर राशि।

आपको बता दें कि जब मंगल और शनि की ये स्थिति होती है ना तो इसे षडाष्टक योग कहा जाता है, जो कि अच्छा नहीं होता है। हालांकि ये योग शुभ और अशुभ दोनों होता है लेकिन इस बार पंचांग के मुताबिक ये कर्क, कुंभ, सिंह और मकर राशि के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। इस दौरान लोगों को शारीरिक और मानसिक कष्ट सहना पड़ सकता है।
षडाष्टक योग के अशुभ प्रभाव (Mangal shani Yog)
- यह योग रिश्तों में तनाव पैदा करता है।
- इस योग से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आती हैं
- यह योग आर्थिक अस्थिरता को भी जन्म देता है।
- करियर में रुकावटें,अधिकारियों से मतभेद का कारण भी ये योग बनता है।
षडाष्टक योग के शुभ प्रभाव ( Mangal shani Yog)
योग व्यक्ति को संघर्षों से निपटने की शक्ति भी प्रदान करता है।
व्यक्ति को हालात से लड़ने से मदद करता है।
षडाष्टक योग का उपाय (Mangal shani Yog Effect)
- मंत्र जाप: संबंधित ग्रहों के मंत्र का नियमित जाप करें।
- शनि के लिए: "ॐ शं शनैश्चराय नमः"।
- मंगल के लिए: "ॐ अं अंगारकाय नमः"।
- ग्रहों को शांत करने के लिए दान करें।
- शनि के लिए काले तिल और लोहे का दान।
- मंगल के लिए मसूर की दाल और तांबे का दान।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications