Mangal Margi 2023: 75 दिन बाद मंगल होने जा रहा है मार्गी, जानिए क्या होगा असर?

Mangal Margi 2023: मंगल के मार्गी होने से अब सभी राशियां राहत की स्थिति में आ जाएंगी। अटके काम चल पड़ेंगे।

 Mangal Margi 2023:

Mangal Margi 2023: धन-संपदा, भूमि, भवन, चल-अचल संपत्ति, कृषि कार्य आदि का प्रतिनिधि ग्रह मंगल 75 दिन के बाद मार्गी होने जा रहा है। मंगल 30 अक्टूबर 2022 को सायं 6.54 बजे मिथुन राशि में वक्री हुआ था। इसके बाद वक्री अवस्था में 13 नवंबर को पिछली राशि वृषभ में आ गया था। तब से मंगल वृषभ राशि में ही था, अब 13 जनवरी को रात्रि में 2 बजकर 28 मिनट पर मार्गी हो रहा है। इस प्रकार कुल 75 दिन की अवधि तक मंगल वक्री रहा।

जातक राहत अनुभव करेंगे

मंगल को धन संबंधी कार्यो का ग्रह कहा जाता है इसलिए वक्री अवस्था के दौरान वृषभ राशि के जातकों को धन संबंधी समस्याओं का विशेष रूप से सामना करना पड़ा। इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में जन्मस्थ मंगल वक्री या अन्य पाप ग्रहों से युक्त हो, मारकेश हो, अष्टमेश हो, द्वादशेष हो या छठे भाव का स्वामी हो उन्हें भी पैसों को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब मंगल के मार्गी हो जाने से ये जातक राहत अनुभव करेंगे।

अन्य राशियों पर प्रभाव

मंगल की वक्री अवस्था में सभी राशियों को किसी न किसी रूप में आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ा होगा। अब सभी राशियां राहत की स्थिति में आ जाएंगी। अटके काम चल पड़ेंगे। कर्ज मुक्ति की स्थिति बनेगी। अटका हुआ पैसा लौटने लगेगा। संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा होगा। संपत्ति को लेकर भाई-बंधुओं से मतभेद चल रहा है तो वह भी दूर होगा।

मंगल के आगामी गोचर

  • मिथुन में- 13 मार्च 2023 को प्रात: 5.33 से
  • कर्क में- 10 मई 2023 को दोपहर 2.13 से
  • सिंह में- 1 जुलाई 2023 को रात्रि 2.37 से
  • कन्या में- 18 अगस्त 2023 को सायं 4.12 से
  • तुला में- 3 अक्टूबर 2023 को सायं 6.16 से
  • वृश्चिक में- 16 नवंबर 2023 को प्रात: 11.04 से
  • धनु में- 28 दिसंबर 2023 को रात्रि 12.36 से

अस्त-उदय

  • मंगल अस्त- 21 सितंबर 2023 सायं 7.19 से
  • मंगल उदय- 14 जनवरी 2024 प्रात: 6.06 पर
  • अस्त अवधि- 115 दिन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+