Mangal ka Gochar today: मंगल का मेष में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
Mangal ka Gochar today: शौर्य, बल, साहस, निडरता, आक्रामकता, भूमि, भवन, धन का प्रतीक ग्रह मंगल जून के पहले ही दिन अपनी प्रथम राशि मेष में प्रवेश कर रहा है। मंगल दोपहर 3 बजकर 36 मिनट पर मेष में गोचर प्रारंभ करके 12 जुलाई 2024 तक मेष में रहेगा।
इस प्रकार कुल 42 दिन का यह गोचर अनेक राशियों की किस्मत चमकाने वाला है। स्वराशि में मंगल बलवान होकर राशि अनुसार शुभाशुभ परिणाम देता है।

जिन लोगों की कुंडली में मंगल बलवान है उन्हें विशेष लाभ देखने को मिल सकते हैं किंतु जिनकी राशियों में मंगल कमजोर है उन्हें भी कुछ मात्रा में लाभ होगा।
खत्म हुआ अंगारक योग
मंगल अभी तक मीन राशि में गोचर कर रहा था। मीन राशि में पूर्व से राहु का गोचर चल रहा था। इसलिए इन दोनों ग्रहों के एक साथ होने से अंगारक योग बना हुआ था। 1 जून से मंगल के मेष में चले जाने के कारण अंगारक योग समाप्त। इससे समस्त राशि के जातकों को राहत मिलेगी। पृथ्वी पर आगजनी की घटनाएं रूकेंगी। सूर्य का ताप भी कुछ कम होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
पांच राशियों को मिलेगा अधिक लाभ
मंगल के स्वराशि मेष में गोचर करने से पांच राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है। ये पांच राशियां हैं मेष, वृश्चिक, सिंह, मकर और कुंभ। इन राशि के जातकों के अटके हुए काम चल पड़ेंगे। भूमि, भवन, खेती आदि के कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ होगा, कर्ज मुक्ति की संभावना बनने लगेगी। इन राशियों के युवक-युवतियों के विवाह की बाधा दूर होगी। रोगों में कमी आएगी और पारिवारिक जीवन में सुख-सौख्यता आएगी।
तीन राशियों के लिए संकट का समय
मंगल के मेष में जाने से तीन राशियों कर्क, मिथुन और कन्या के जातकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक समस्या सामने आएंगी। आय से अधिक खर्च की संभावना बनेगी। रोग परेशान कर सकते हैं। कार्य व्यवसाय में रूकावट, बाधा, बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। अन्य राशियों के लिए गोचर मिलाजुला रहेगा।
कुंडली की स्थिति के अनुसार मिलेगा फल
जिन जातकों की कुंडली में मंगल मजबूत है, शुभ ग्रहों के साथ बैठा हुआ है शुभ भाव में है। उन्हें इसके विशेष लाभ देखने को मिलेंगे। किंतु जिनकी कुंडली मं मंगल पाप ग्रहों के साथ पाप ग्रहों की दृष्टि में है उनके लिए संकट बढ़ सकता है।
क्या उपाय करें
मंगल की शुभता के लिए इस गोचर के दौरान प्रत्येक राशि के जातक को शिवजी को हर दिन लाल चंदन का त्रिपुंड लगाना चाहिए। बिल्व पत्र के पांच पत्तों पर लाल चंदन से ऊं लिखकर शिवजी को अर्पित करें। प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी के दर्शन करें।












Click it and Unblock the Notifications