बहुत कुछ कहता है पुरूष का ललाट, जानिए कैसे?
किसी मनुष्य के लालट में स्वच्छ, सरल, गम्भीर, पूर्ण तथा स्पष्ट रेखा होने से, वह व्यक्ति सुखी एंव दीर्घायु होता है।
लखनऊ। ऐसा कहा जाता है कि जिस मनुष्य का मस्तक बड़ा होता है, वह बुद्धिमान होता है। कहावते तो आपने बहुत सारी सुनी होगी किन्तु क्या आप जानते है कि व्यक्ति के मस्तक को देखकर उसके भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है।
आईये जानते है पुरूष के मस्तक को देखकर कैसे जानें उसका भविष्य...
- किसी मनुष्य के लालट में स्वच्छ, सरल, गम्भीर, पूर्ण तथा स्पष्ट रेखा होने से, वह व्यक्ति सुखी एंव दीर्घायु होता है। छिन्न-भिन्न रेखा से दुःखी और अल्पायु माना जाता है। ललाट में उर्ध्व रेखा, त्रिशूल व स्वास्तिक आदि के बने होने से, धन पुत्र एंव स्त्री युक्त होकर मनुष्य सुखमय जीवन व्यतीत करता है। जिसके मस्तक पर रेखा नहीं होती है, वह पुरूष धनी व दीर्घजीवी होता है। जिनके ललाट गहरे हो, वह मनुष्य हत्या करने वाले एंव बन्दी गृह के भोगी होते है। मस्तक में एक रेखा का पूर्णमान लगभग 20 वर्ष माना जाता है। इसी अनुपात से अनुभव द्वारा मनुष्य की आयु का भी निर्णय किया जाता है।
- जिस व्यक्ति का मस्तक उपर से उठा हुुुआ हो तथ नीचे से झुका हो, वह मनुष्य अधिक स्त्रियों से विवाह करने वाला होता है। ऐसे पुरूष अधिक शिक्षा प्राप्त करके उच्च मुकाम हासिल कर लेते है। इनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं होता है।
- जिस पुरूष का मस्तक चौड़ा हो, वह व्यक्ति अधिक पुत्रों वाला होता है, परन्तु काम-धन्धे को लेकर परेशान रहता है। इनकी सन्तान भाग्यशाली एंव कर्मठ मानी जाती है।
- जिस पुरूष का मस्तक छोटा हो, वह मनुष्य अधिक पुत्रियों वाला होता है। ऐसे व्यक्ति कठोर परिश्रम करके ही अपने जीवन का निर्वाहन कर पाते है।
- पुरूष के मस्तक पर जितनी रेखाये बनी हो, उसके उतने ही भाई-बहन होने की सम्भावना होती है। मोटी रेखायें भाई की एंव पतली रेखायें बहन की मानी जाती है।
- जिस व्यक्ति का मस्तक नीचे से उपर की ओर उठा हुआ हो, वह मनुष्य धैर्यशील, धनवान व बुद्धिमान होता है। ये प्रेम के मामलें में काफी अग्रणी होते है। इनका वैवाहिक जीवन सरल एंव सुखमय व्यतीत होता है।
- जिस व्यक्ति के मस्तक पर छोटा सा चॉद बना हुआ हो, उस मनुष्य पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। ऐसे पुरूष उच्च स्तर के सन्यासी, उपदेशक एंव योगी होते है।
- ऐसा पुरूष जिसके मस्तक पर बनी रेखायें स्पष्ट न हो और कटी-फटी प्रतीत हो उसके जीवन में बहुत संघर्ष रहता है। वह अपना परिवार को बनाने में झोंक देता है, उसे स्वंय नहीं किन्तु उसके द्वारा दूसरों को सुख मिलता है।













Click it and Unblock the Notifications