Happy Mahashivratri 2024: अपनी राशि के अनुसार शिवजी को करें प्रसन्न, होगी हर इच्छा पूरी
Mahashivratri 2024( राशि के अनुसार शिवजी को करें प्रसन्न): भगवान शिव समस्त ग्रह-नक्षत्रों के स्वामी है और उन्हीं से इनकी उत्पत्ति हुई है।

इसलिए शिवजी की कृपा पाने और अपनी कुंडली के समस्त ग्रहों को ठीक करने के लिए शिवजी की उपासना विशेष रूप से की जाती है। 8 मार्च 2024 शुक्रवार को आ रही महाशिवरात्रि के दिन अपनी राशि के अनुसार शिवजी का पूजन करने से इच्छित फलों की प्राप्ति होगी।
किस राशि के जातक क्या करें?
- मेष : मेष राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन एक लोटे में ताजा जल लेकर उसमें कस्तूरी का इत्र डालकर शिवजी का अभिषेक करें। इस दौरान ऊं भूमि पुत्राय नम: मंत्र मन ही मन बोलते रहें। इसके बाद शिवजी का लाल पुष्प चढ़ाएं।
- वृषभ : वृषभ राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन एक लोटे में ताजा जल लेकर उसमें चमेली का इत्र डालकर शिवजी का अभिषेक करें। इस दौरान ऊं भार्गवाय नम: मंत्र मन ही मन बोलते रहें। इसके बाद शिवजी को कोई सफेद पुष्प चढ़ाएं।
- मिथुन : मिथुन राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन एक लोटे में ताजा जल लेकर उसमें चंपा का इत्र डालकर शिवजी का अभिषेक करें। इस दौरान ऊं बुं बुधाय नम: मंत्र मन ही मन बोलते रहें। इसके बाद शिवजी को बिल्व पत्र अर्पित करें।
- कर्क : कर्क राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को प्रसन्न करने के लिए एक लोटे जल में चमेली या रातरानी का इत्र डालकर उससे शिवजी का अभिषेक करें। इस दौरान ऊं चंद्रमसे नम: मंत्र बोलते रहें। इससे चंद्र से जुड़े दोष दूर होंगे।
- सिंह : सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। इस राशि के लोगों की कुंडली में यदि सूर्य खराब फल दे रहा है वे महाशिवरात्रि के दिन शिवजी का अभिषेक जल में केसर का इत्र मिलाकर करें। इससे सूर्य से जुड़े दोष दूर होंगे। ऊं सूर्याय नम: का जाप करते रहें।
- कन्या : कन्या राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन एक लोटे जल में चंपा का इत्र डालकर शिवजी का अभिषेक करें और इस दौरान बुं बुधाय नम: मंत्र का जाप करते रहें। इसके बाद शिवजी को आंकड़े के फूल और बिल्वपत्र अर्पित करें।
- तुला : इस राशि के जातक जल में गुलाब या चमेली का इत्र डालकर अभिषेक करें। इस जल में गुलाब की पंखुड़ियां भी डाल लें। इस दौरान ऊं शुक्राय नम: मंत्र का जाप करते रहें। इससे शुक्र शुभ फल देने लगेगा और संपत्ति लक्ष्मी की प्राप्ति होगी।
- वृश्चिक : इस राशि के जातक जल में चंदन का इत्र और थोड़ा सा लाल चंदन पाउडर डालकर शिवजी का अभिषेक करें। इस दौरान तं मंगलम प्रणमाम्यहम् मन ही मन बोलते रहें। इसके बाद शिवजी को लाल पुष्प गुड़हल का जरूर चढ़ाएं।
- धनु : इस राशि के जातक शिवजी को जल में केसर और पीला पुष्प डालकर अर्पित करें। इस दौरान ऊं बृं बृहस्पतये नम: मंत्र का जाप करते रहें। इससे कुंडली का बृहस्पति ठीक होगा। इसके बाद शिवजी का श्रृंगार पीले पुष्पों से करें। पीले फल भेंट करें।
- मकर : इस राशि के जातक शिवजी का अभिषेक कस्तूरी या कस्तूरी के इत्र मिश्रित जल से करें और जल में थोड़ी सी सौंफ भी डाल लें। इस दौरान ऊं शं शनैश्चराय नम: मन ही मन जपते रहें। इसके बाद शिवजी को नीले पुष्प अर्पित करें।
- कुंभ : इस राशि के जातक शिवजी का अभिषेक कस्तूरी के इत्र मिश्रित जल से करें और जल में थोड़े से काले तिल डाल लें। इस दौरान ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप मन ही मन करते रहें। इसके बाद शिवजी के समक्ष लोबान की धूप लगाएं।
- मीन : यह बृहस्पति की राशि है और महाशिवरात्रि के दिन शिवजी का अभिषेक केसर मिश्रित जल से करें। इस दौरान ऊं बृं बृहस्पतये नम: मंत्र का जाप करते रहें। इसके बाद शिवजी का पीले पुष्पों से श्रृंगार करें और गुग्गुल की धूप लगाएं।












Click it and Unblock the Notifications