Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mahashivratri 2022 Horoscope: महाशिवरात्रि पर पांच राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली, 24 फरवरी। महाशिवरात्रि का दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करके उनसे मनोवांछित फल पाने का सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन ग्रहों की स्थितियों को भी अपने अनुकूल किया जा सकता है। महाशिवरात्रि पर 1 मार्च को सायं 4.29 बजे तक पंचग्रही योग रहेगा और उसके बाद त्रिग्रही-चतु‌र्ग्रही योग बनेंगे। सायं 4.29 बजे तक चंद्र, मंगल, बुध, शुक्र, शनि के एक साथ रहने से पंचग्रही योग बना रहेगा। लेकिन इसके बाद चंद्र के कुंभ राशि में प्रवेश कर जाने से पंचग्रही योग समाप्त हो जाएगा और मकर राशि में चतु‌र्ग्रही और कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बन जाएगा। इसके अनुसार पांच राशियां वृषभ, कर्क, सिंह, मकर और मीन के लिए उत्तम समय आने वाला है। शेष राशियों के लिए मध्यम और नेष्ट समय है। इसलिए अपनी-अपनी राशि के अनुसार उपाय करेंगे तो शिवजी की कृपा बरसेगी।

Mahashivratri 2022 Horoscope: महाशिवरात्रि पर पांच राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए चतु‌र्ग्रही और त्रिग्रही योग क्रमश: दशम और एकादश स्थान में बन रहा है। दशम आजीविका का स्थान है यहां चार ग्रहों का होना कार्यो में अस्थिरता दे सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है। शारीरिक रोग प्रताड़ित करेंगे। इस राशि के लोग अपनी समस्याओं के निदान के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को शहद और गुड़ अर्पित करें।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के लिए चतु‌र्ग्रही और त्रिग्रही योग क्रमश: नवम और दशम स्थान में बन रहा है। भाग्य भाव में शुक्र-मंगल जैसे ग्रहों का होना आपके भाग्य को प्रबल बनाएगा। आर्थिक सुख-समृद्धि आएगी। अटके कार्यो को गति मिलेगी। इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को चावल अर्पित करें। चावल के आटे या मावे से शिवजी का श्रृंगार करें।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के लिए चतु‌र्ग्रही और त्रिग्रही योग क्रमश: अष्टम और नवम स्थान में बन रहा है। अष्टम में शुक्र-मंगल का होना प्रेम संबंधों में धोखे का संकेत हैं। हालांकिआर्थिक मामलों के लिए समय उत्तम है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन शिवजी का अभिषेक गन्ने के रस से करें। शिवजी को 27 धतूरे अर्पित करें।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए चतु‌र्ग्रही और त्रिग्रही योग क्रमश: सप्तम-नवम में बन रहा है। पारिवारिक, दांपत्य, साझेदारी के कार्य उत्तम होंगे। लाभ के अनेक अवसर आएंगे। आर्थिक समस्याओं का निदान मिल जाएगा। आप महाशिवरात्रि के दिन शिवजी का अभिषेक मीठे दूध से करें। शिवजी को मावे की मिठाई का भोग लगाएं और उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए चतु‌र्ग्रही और त्रिग्रही योग क्रमश: छठे और सातवें स्थान में बन रहा है। रोग दूर होंगे। शत्रु परास्त होंगे लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है। आप महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर लाल चंदन का लेप करें। शिवजी को गुड़हल के पुष्प अर्पित करें। शिवलिंग पर लगे सर्प का भी पूजन करें।

कन्या राशि : आपके लिए चतु‌र्ग्रही और त्रिग्रही योग क्रमश: पांचवें और छठे स्थान में बन रहा है। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वयं को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त होगी। पारिवारिक सुख-समृद्धि बनी रहेगी। उन्नति होगी। आप महाशिवरात्रि पर शिवजी को 108 बिल्वपत्र और 108 धतूरे अर्पित करें। शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि : आपके लिए चतु‌र्ग्रही और त्रिग्रही योग क्रमश:चतुर्थ और पंचम में बन रहा है। चतुर्थ में चतु‌र्ग्रही योग आपके सुख को प्रभावित करेगा। आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है। पंचम का त्रिग्रही योग शिक्षा संबंधित कार्यो में बाधा का सूचक है। आप महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को केसर का दूध अर्पित करें। इसके साथ ही गरीबों को खीर खिलाएं।

वृश्चिक राशि : आपके लिए चतु‌र्ग्रही और त्रिग्रही योग क्रमश: तृतीय और चतुर्थ स्थान में बन रहा है। चतुर्थ स्थान का सूर्य सम्मान, पद देगा लेकिन तृतीय में बना चतु‌र्ग्रही योग भाई-बहनों से विवाद का कारण बनेगा। इस राशि के जातक महाशिवरात्रि पर दूध में शहर मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। 108 बिल्वपत्रों से शिवजी का श्रृंगार करें।

Mahashivratri 2022 Horoscope: महाशिवरात्रि पर पांच राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए चतु‌र्ग्रही और त्रिग्रही योग क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान में बन रहा है। आपके लिए समय थोड़ा संकटपूर्ण रह सकता है। धन स्थान का चतु‌र्ग्रही योग लाभ देगा लेकिन तृतीय के कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। आप महाशिवरात्रि पर शिवजी को गुलाब का इत्र अर्पित करें, गुलाब के पुष्पों से शिवजी का श्रंगार करें।

मकर राशि : आपके लिए चतु‌र्ग्रही और त्रिग्रही योग क्रमश: लग्न और द्वितीय स्थान में बन रहा है। लग्न का शुक्र-मंगल अनेक लाभदायक अवसर उत्पन्न करेगा। उन्नति होगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप शिवजी का जलाभिषेक करें। काले तिल अर्पित करें। आंकड़े के 108 पुष्प शिवजी का एक-एक नाम लेते हुए अर्पित करें।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए चतु‌र्ग्रही और त्रिग्रही योग क्रमश: द्वादश और लग्न में बना हुआ है। खर्च बढ़ेंगे। आर्थिक संकट आ सकता है। मुकदमों में उलझ सकते हैं। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। इस राशि के जातक शिवजी का पंचोपचार पूजन करें। पंचामृत से अभिषेक करके बिल्वपत्र अर्पित करें। धतूरे और आंकड़े के पुष्प अर्पित करें।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए चतु‌र्ग्रही और त्रिग्रही योग क्रमश: एकादश और द्वादश स्थान में बन रहा है। आपके लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं। आय स्थान के शुक्र-मंगल भूमि, संपत्ति से लाभ प्रदान करेंगे। जीवन में उन्नति होगी। आप शिवजी का अभिषेक केसर के दूध या पंचामृत से करें। चंदन की माला से शिव पंचाक्षरी मंत्र नम: शिवाय का 11 माला जाप करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+