Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mahashivratri 2018: जानिए शिव को क्यों कहा जाता है महादेव?

आज शिवभक्तों का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। शिव को नीलकंठ, भोले, शंकर और महादेव के नाम से जाना जाता है। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर जानिए क्यों शिव को कहा जाता है महादेव

Recommended Video

    Mahashivratri: जानें क्यों कहा जाता है शिव को महादेव | Shivratri Special | वनइंडिया हिंदी
    Shiva

    नई दिल्ली। आज शिवभक्तों का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इसी खुशी में शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। शिव भक्त आज के दिन उपवास रख कर शिव की अराधना करते हैं। शिव को नीलकंठ, भोले, शंकर और महादेव के नाम से जाना जाता है। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर जानिए क्यों शिव को कहा जाता है महादेव-

    देवों के देव हैं महादेव

    देवों के देव हैं महादेव

    शिव को देवों के देव का देव कहा जाता है लेकिन असुर भी उन्हें उतना ही मानते थे। शिव इकलौते ऐसे भगवान हैं जो देवों से लेकर असुरों तक के प्रिय हैं। इंद्र-कुबेर से लेकर हिरण्यकश्यप और रावण तक शिव को सच्चे मन से पूजते थे। श्रीला व्यासदेव ने शिव को महान महर्षि के रूप में वर्णित किया है। जिसने भी उनकी निस्वार्थ होकर बिना शर्त से पूजा की, उसे शिव ने अपना आशीर्वाद दिया।

    कैसे हुआ भोले का जन्म?

    कैसे हुआ भोले का जन्म?

    भगवान शिव के जन्म के बारे में कई तरह की कहानियां हैं। कोई कहता है कि शिव का जन्म हुआ ही नहीं। वहीं नारायण उपनिशद में कहा गया है कि शिव की उतपत्ति नारायण अर्थात विष्णु से हुई है। सबसे पहले इस सृष्टि में विष्णु आए और उन्होंने ही ब्रह्मा और शिव को बनाया। शिव के नाम का मतलब शुभ होता है। शिव विष्णु के बड़े भक्त थे।

    कैलाश है शिव का घर

    कैलाश है शिव का घर

    शिव का घर कैलाश पर्वत था। वहां वो एक बर्गद के पेड़ के नीचे रहते थे जो काफी विशाल था। ये पेड़ 1287 किलोमीटर लंबा और 965 किलोमीटर चौड़ा था। इसी पेड़ के नीचे शिव मां पार्वती और अपने बेटों के साथ रहते थे। उनका प्रिय बैल नंदी भी यहीं रहता था।

    महाशिवरात्रि पर शिव भक्त करते हैं ऐसे पूजा

    महाशिवरात्रि पर शिव भक्त करते हैं ऐसे पूजा

    शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्त महाशिवरात्रि पर उनका जलाभिषेक करते हैं। इस दिन शिव को भांग, धतुरा, बेलपत्र, फूल और फल चढ़ाया जाता है। भक्त पूरे दिन वृत कर शिव का ध्यान करते हैं। कहा जाता है कि जो भी सच्चे मन से महाशिवरात्रि का वृत रखता है, भगवान उसकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। महाशिवरात्रि के वृत से सारे पाप भी धुल जाते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+