Lunar Eclipse 2019: जानिए खगास चंद्रग्रहण का क्या होगा हम पर असर?

लखनऊ। 16 जुलाई 2019 ई0, दिन मंगलवार, अषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा में खण्डग्रास चन्द्रग्रहण पड़ेगा। यह चन्द्रग्रहण सम्पूर्ण भारत में दिखाई पड़ेगा। भारत के साथ अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, यूरोप, दक्षिणी अमेरिका सहित एशिया महाद्वीप के अधिकांश देशों में तथा हिन्द महासागर व अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। ग्रहण मध्यरात्रि 1ः31 मि0 पर शुरू होगा, जो अगले दिन यानि 17 जुलाई को तड़के 4ः30 मि0 पर समाप्त होगा। ग्रहण काल 2 घंटा 59 मि0 का होगा। इससे पहले 16 जुलाई को सांय 4ः31 मि0 पर ग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा।

ग्रहण काल में क्या न करें-

ग्रहण काल में क्या न करें-

  • इस चन्द्रग्रहण का स्पर्श- मध्यरात्रि 1:31 मिनट पर।
  • सम्मीलन- रात्रि 7 बजकर 35 मिनट व 37 सेकंड।
  • मध्यकाल- रात्रि 3:01 बजे।
  • ग्रहण का मोक्ष- तड़के 4:30 बजे।
  • सूतक- इस ग्रहण का सूतक 16 जुलाई को सांय 4:31 मिनट से प्रारम्भ हो जायेगा।

ग्रहण काल में क्या न करें- चन्द्रमा या सूर्यग्रहण के काल में कैंची का प्रयोग न करें, फूलों को न तोड़े, बालों व कपड़ों को साफ न करें, दातुन या ब्रश न करें, गाय, भैंस व बकरी का दोहन न करें, भोजन न करें, कठोर शब्दों का प्रयोग न करें, स्त्री प्रसंग न करें, यात्रा न करें तथा शयन करना भी वर्जित माना गया है।

ग्रहण काल

ग्रहण काल

गर्भवती महिलायें ग्रहण काल में एक नारियल अपने पास रखें जिससे कि वायुमण्डल से निकलने वाली नकारात्मक उर्जा का प्रभाव उन पर नहीं पड़ेगा।

विभिन्न राशियों पर ग्रहण का फल-

खग्रास चन्द्रग्रहण उत्तराषाढ़ नक्षत्र, धनु व मकर राशि में हो रहा है। इसलिए धनु राशि वालों को विशेष कष्टदायक रहेगा। इसमें धनु राशि में घटित होने वाला ग्रहण कर्क, तुला, कुम्भ व मीन राशि वालों के लिए शुभदायक साबित होगा। मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक राशि वालों के लिए मध्यम फलदायक रहेगा। वृष, कन्या, धनु व मकर राशि वालो के लिए यह ग्रहण अशुभ साबित होगा।

खग्रास चंद्र ग्रहण का राशिनुसार फल

खग्रास चंद्र ग्रहण का राशिनुसार फल

  • मेष- इस राशि वाले जातकों को शरीरिक व आर्थिक हानि होने की आशंका है। जोखिम भरे कार्यो से बचने का प्रयास करें। वाहन की गति में नियन्त्रण बनायें रखें। सोंच समझकर ही निर्णय लें।
  • वृष- इस राशि वाले मानसिक रूप से चिन्तित रहेंगे जिसके फॅलस्वरूप इनका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। जीवन साथी को शरीरिक पीड़ा हो सकती है। अपने उपर नियन्त्रण बनायें रखें।
  • मिथुन- व्यय की अधिकता के बनी रहेगी। सम्बन्धों के प्रति मन में उदासीनता आ सकती है। रूके हुये धन की प्राप्ति हो सकती है।
  • कर्क- प्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्नचित्त रहेगा। किसी कारण वश धन की प्राप्ति होने के योग बन रहें है। समय का प्रबन्धन अवश्य करें। जीवन साथी से मधुर सम्बन्ध बने रहेंगे।
  • सिंह- परिवार में हर्ष का माहौल बना रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। धन की स्थिति भी सुदृढ़ रहेगी। व्यर्थ वार्तालाप में अपनी उर्जा नष्ट न करें।
  • कन्या- कार्यो के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अकारण अपयश मिल सकता है, अतः सावधानी बरतें। व्यर्थ की बातों को सोंचकर मन व्यथित हो सकता है।
  • तुला- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता बनी रहेगी। करियर के क्षेत्र में कुछ लोगों की प्रगति होगी। बिगड़े हुये सम्बन्ध अच्छे हो सकते है।
  • वृश्चिक- परिवार में किसी के साथ नोंक-झोंक हो सकती है, अतः वाणी पर नियन्त्रण बनायें रखें। ससुराल पक्ष का कुछ सहयोग मिल सकता हे।
  • धनु- जीवन साथी के तनाव हो सकता है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा जिससे मन व्यथित रहेगा। परिवार का सुख व सहयोग बना रहेगा। राय-मशविरा लेकर ही कार्य करें वरना नुकसान हो सकता है।
  • मकर- सन्तान की ओर से मन चिन्तित रहेगा। कोई वस्तु चोरी होने की आशंका है। सम्बन्धों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कुछ लोगों को धन की हानि भी हो सकती है।
  • कुम्भ- रोजी व रोजगार में अत्यधिक निवेश न करने से लाभ मिलगा।। पिता को शरीरिक कष्ट हो सकता है। आॅफिस में आपका दबदबा कायम रहेगा। मित्रों को सुख≶ोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • मीन- आर्थिक कार्य फलीभूत होंगे जिसके कारण मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। मित्रों का सुख व सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से चिन्ता दूर होगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+