Chandra Grahan 2020: इन दो राशियों पर सबसे ज्यादा रहेगा चंद्र ग्रहण का असर
नई दिल्ली। आषाढ़ पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा पर 5 जुलाई 2020 को उपछाया चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। पिछले 20 दिन में यह तीसरा ग्रहण है। इससे पहले 5 जून को भी उपछाया चंद्र ग्रहण था, इसके बाद 21 जून को खंडग्रास सूर्य ग्रहण लगा था और अब 5 जुलाई को भी उपछाया चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। इस ग्रहण का धार्मिक दृष्टि से भले ही ज्यादा कोई महत्व नहीं है लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से यह महत्वपूर्ण है। क्योंकि आकाश मंडल में ग्रहों से जुड़ी प्रत्येक घटना का प्रभाव संपूर्ण सृष्टि पर होता है, फिर इससे मनुष्य कैसे अछूता रह सकता है।
Recommended Video

भारतीय समय के अनुसार इस उपछाया चंद्र ग्रहण का स्पर्श सुबह 8.37 बजे और मोक्ष दिन में 11.22 बजे होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटे 45 मिनट होगी। यह ग्रहण भारत, ऑस्ट्रेलिया, ईराक, ईरान, रूस, चीन को छोड़कर अन्य देशों में दिखाई देगा। इस ग्रहण का धार्मिक दृष्टि से कोई महत्व नहीं है। इसलिए इसके लिए किसी प्रकार का नियम, सूतक आदि मान्य नहीं होगा।
बृहस्पति की राशि में लगेगा ग्रहण
यह उपछाया चंद्र ग्रहण बृहस्पति की राशि धनु में लगने जा रहा है। ग्रहण प्रारंभ होने के समय लग्न कर्क और नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा रहेगा। ग्रहण के समय पांच ग्रह गुरु, शनि, बुध, केतु और राहु वक्री रहेंगे। इसलिए सबसे ज्यादा भार धनु और मीन राशि पर रहेगा जो स्वयं बृहस्पति की राशियां हैं। कर्क राशि के लिए ठीक नहीं है क्योंकि यह चंद्र की ही राशि है। बाकी राशियों के लिए ग्रहण का मध्यम फल रहेगा।
क्या करें सभी राशि वाले
- यह ग्रहण जिन राशि वालों के लिए खराब है और जिनके लिए अच्छा है, उन सभी को कुछ विशेष उपाय करना चाहिए।
- चंद्र पर यह ग्रहण लग रहा है, चंद्र मन का प्रतिनिधि करता है। चंद्र पीड़ित हो रहा है तो सभी के मन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
- सभी राशि के जातक ग्रहण के दौरान ऊं सों सोमाय नम: मंत्र का जाप करें।
- शिवजी के पंचाक्षरी मंत्र ऊं नम: शिवाय का जाप करें।
- इस दौरान महालक्ष्मी के बीज मंत्र श्रीं का जाप करते रहने से आर्थिक संकट दूर होगा।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications