Lunar Eclipse 2018: आज है खास चंद्रग्रहण, अगला जुलाई में इसलिए डोंट मिस इट

नई दिल्ली। आज साल 2018 का पहला चंद्रग्रहण है, भारत के अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण देखने का समय अलग-अलग है। गौर करने वाली बात यह है कि आज ही माघ पूर्णिमा भी है, ऐसे में आज के चंद्र ग्रहण का पौराणिक महत्व काफी ज्यादा है। आज ब्लू मून, ब्लड मून और सुपर मून एक साथ दिखेगा। इसलिए आज का ग्रहण कई मायनों में खास है इसलिए आज इस ग्रहण को देखना ना भूलें क्योंकि ऐसी अद्भूत घटना रोज-रोज नहीं होती है।

 साल 2018 का दूसरा चंद्रग्रहण 27-28 जुलाई को

साल 2018 का दूसरा चंद्रग्रहण 27-28 जुलाई को

अगर आज का ग्रहण आप लोग चूक गए तो आपको फिर जुलाई तक का इंतजार करना होगा क्योंकि साल 2018 का दूसरा चंद्रग्रहण 27-28 जुलाई को होगा, उस दिन आषाण पूर्णिमा होगी । ये ग्रहण रात में 11 बजकर 54 मिनट पर प्रारंभ होकर 3 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगा।

ब्लू मून, ब्लड मून और सुपर मून नहीं दिखेंगे

ब्लू मून, ब्लड मून और सुपर मून नहीं दिखेंगे

ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटा 55 मिनट होगी लेकिन इस ग्रहण के दौरान आपको ब्लू मून, ब्लड मून और सुपर मून नहीं दिखेंगे।

क्या होता है चंद्रग्रहण

क्या होता है चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण वो खगोलीय स्थिति है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सरल रेखा में होते हैं चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है। चंद्रग्रहण का प्रकार और अवधि चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करते हैं।

पृथ्वी कि परिधि के 30 गुना

पृथ्वी कि परिधि के 30 गुना

मालूम हो चंद्रमा सौर मंडल का 5वांसबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है। पृथ्वी के मध्य से चन्द्रमा के मध्य तक कि दूरी 384, 403 किलोमीटर है। यह दूरी पृथ्वी कि परिधि के 30 गुना है।

चन्द्रमा का एक हिस्सा पृथ्वी की ओर

चन्द्रमा का एक हिस्सा पृथ्वी की ओर

चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से 1/6 है। यह प्रथ्वी कि परिक्रमा 27.3 दिन में पूरा करता है और अपने अक्ष के चारो ओर एक पूरा चक्कर भी 27.3 दिन में लगाता है। यही कारण है कि चन्द्रमा का एक हिस्सा पृथ्वी की ओर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+