Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Solar Eclipse 2027: आने वाला है सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण, 6 मिनट की ये खगोलिय घटना क्यों है इतनी खास

Solar Eclipse 2027: दुनिया साल 2027 में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाली खगोलीय घटना का साक्षी बनने जा रही है। 2 अगस्त 2027 को पूर्ण सूर्यग्रहण (Total Solar Eclipse) यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व के कई हिस्सों से होकर गुजरेगा। वैसे तो आमतौर पर सूर्यग्रहण कुछ ही मिनटों का होता है, लेकिन यह सूर्यग्रहण बेहद खास है।

खगोलीय विशेषज्ञों की मानें तो यह कई दशकों के बाद एक ऐसा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जिसमें कई स्थानों पर यह 6 मिनट 23 सेकंड से भी ज्यादा समय तक दिखाई देगा जो आज जीवित अधिकांश लोगों के जीवन का सबसे लंबा सूर्यग्रहण होगा। इसी वजह से वैज्ञानिकों और खगोलप्रेमियों ने इसे "सदी की सबसे महत्वपूर्ण खगोलीय घटना" बताया है।

longest-solar-eclipse-of-the-century-coming-in-2027

सूर्यग्रहण के दौरान क्या होगा?

जैसे-जैसे चंद्रमा सूर्य के सामने आएगा, आसमान धीरे-धीरे अंधेरा होने लगेगा और वातावरण सांझ की तरह नजर आएगा। पूर्णता (Totality) की पट्टी में सूर्य पूरी तरह ढक जाएगा और सूर्य का बाहरी आवरण-कोरोना-एक चमकते हुए मुकुट की तरह दिखाई देगा। इसके कारण पृथ्वी पर-

  • तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है
  • पक्षी और जानवर विचित्र व्यवहार कर सकते हैं
  • पूर्णता वाली पट्टी में पूरी तरह अंधकार छा जाएगा
  • इसके बाहर रहने वाले क्षेत्रों में केवल आंशिक ग्रहण दिखाई देगा

क्यों है यह सूर्यग्रहण बेहद दुर्लभ?

2027 के सूर्यग्रहण को वैज्ञानिक कई खगोलीय कारणों से विशेष मान रहे हैं। सबसे पहले तो यह अब तक सबसे लंबा 6 मिनट 23 सेकंड तक सूर्य ग्रहण माना जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के करीब होगा, इसलिए आसमान में बड़ा दिखाई देगा और सूर्य इस समय पृथ्वी से थोड़ा दूर होगा, जिससे वह आकार में छोटा लगेगा।

यह लंबा ग्रहण बड़े भूभागों से गुजरेगा, जिससे करोड़ों लोगों को इसे देखने का मौका मिलेगा। ऐसे ग्रहण बेहद कम होते हैं और वैज्ञानिकों के लिए भी इस पर अध्ययन करना एक बड़ा अवसर है।

कहां-कहां से दिखेगा पूर्ण सूर्यग्रहण? भारत में समय

यह सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर से शुरू होगी और सीधे यूरोप में प्रवेश करेगी। यूरोप में स्पेन के शहर काडिज़, जिब्राल्टर, मलागा सहित कई क्षेत्रों से पूरा ग्रहण दिखाई देगा। वहीं अफ्रीका में मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया में दिखेगा।

बता दें कि यह सूर्य ग्रहण मिस्र के लक्सर में सबसे लंबी समत तक दिखाई देगा। इसके बाद मध्य-पूर्व में- सऊदी अरब, यमन सोमालिया से होते हुए ग्रहण हिंद महासागर में समाप्त होगा

2 अगस्त 2027 की दोपहर में भारत में आंशिक सूर्यग्रहण शुरू होगा और सूर्यास्त से पहले समाप्त हो जाएगा। भारत में दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में केवल आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। यहां अंधकार पूर्ण नहीं होगा। विभिन्न शहरों में समय अलग-अलग होगा, क्योंकि चंद्रमा की छाया पूर्व की ओर बढ़ती है।

सूर्यग्रहण देखने के नियम-सुरक्षा सबसे जरूरी

सूर्य की ओर सीधे देखना आंखों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। इसलिए:

  • केवल प्रमाणित सोलर ग्लासेस का उपयोग करें
  • सामान्य धूप के चश्मे सुरक्षित नहीं होते
  • दूरबीन, कैमरा या टेलिस्कोप में सोलर फिल्टर जरूर लगाएं
  • केवल पूर्णता के दौरान कुछ सेकंड बिना संरक्षण के देखा जा सकता है
  • भारत में आंशिक ग्रहण रहेगा, इसलिए पूरे समय सुरक्षा चश्मा पहनना होगा

वैश्विक स्तर पर क्या तैयारी?

2027 का सूर्यग्रहण दुनिया भर के वैज्ञानिकों, यात्रियों और फोटोग्राफरों को अपनी ओर खींच रहा है। मिस्र का लक्सर, स्पेन का मलागा और मोरक्को जैसे शहर बड़े पर्यटन केंद्र बनेंगे। होटल, ट्रैवल एजेंसियां और स्थानीय बाजारों में भारी आर्थिक गतिविधि की उम्मीद है।

वैज्ञानिक इस मौके पर सूर्य के कोरोना, उसकी गर्मी और चुंबकीय संरचना का अध्ययन करेंगे। यह ग्रहण न केवल एक खगोलीय चमत्कार होगा, बल्कि दुनिया भर में उत्साह और वैज्ञानिक शोध का बड़ा अवसर भी लेकर आएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+