Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तुला प्रेम राशिफल 2020 (Libra Love Horoscope): उतार-चढ़ाव भरी रहेगी लव लाइफ

तुला राशि वालों, लाइफ में थोड़े खट्टे, थोड़े मीठे का मजा लेने के लिए तैयार हो जाएं। यह आने वाला साल आपकी लव लाइफ में काफी उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है। इस साल आप अपने उस प्यार को पा सकते हैं, जो किसी कारण आपसे दूर चला गया था। बिल्कुल फिल्मी अंदाज में आपको अपने बीते कल के साथी की याद आने वाली है और वापस उससे मुलाकात भी होने के चांस बन रहे हैं। ये मुलाकात प्यार में भी बदलने के पूरे आसार बन रहे हैं।

तुला प्रेम राशिफल 2020 (Libra Love Horoscope): उतार-चढ़ाव भरी रहेगी लव लाइफ

अगर आपकी लाइफ में प्यार की एंट्री नहीं हुई है, तो आप भी तैयार हो जाइए। आपके दिल की धड़कनें बेकाबू होने को तैयार हैं। हालांकि नई रिलेशनशिप में पड़ने से पहले दिल के साथ साथ दिमाग से भी काम लें, तो बेहतर होगा। इस साल आप अपने लव वन के साथ कई रोमेंटिक यात्राओं पर भी निकल सकते हैं।

आपकी लव लाइफ बेहतरीन रहेगी

कपल्स की लाइफ भी कुछ नर्म और कुछ सख्त रहने वाली है। आपकी लव लाइफ बेहतरीन जाने वाली है। परिवार में एक नन्हे मेहमान के आने के भी संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही आपकी कुंडली में राहु की मौजूदगी जीवन में कुछ तनाव आने का इशारा कर रही है। परिवार के विस्तार के साथ आप आर्थिक और भावनात्मक दबाव महसूस कर सकते हैं।

आप दिल के साथ दिमाग की भी सुनें

तुला राशि वालों को आने वाले साल में दिल की राह पर चलने के भरपूर मौके मिलने वाले हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप दिल के साथ दिमाग की भी सुनें और अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि आपकी राशि में धोखा खाने की स्थिति भी बन रही है। आपको अपनी भावनाओं खासतौर पर गुस्से पर काबू रखने की जरूरत होगी क्योंकि इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है और आपकी अच्छी खासी रिलेशनशिप खतरे में पड़ सकती है। खासतौर पर गृहस्थों को गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर काबू रखना है और युवाओं और अविवाहितों को साल के बीच यानि मई के आस- पास सावधानी रखना है। इस दौरान किसी से कोई वादा ना करें। अपनी रिलेशनशिप को सामान्य रूप से चलने दें, पर शादी का फैसला फिलहाल टाल दें। सितंबर के बाद ही इस मामले में कोई डिसीजन लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+