Tula (Libra) Career Horoscope 2023: आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे
ऐसे लोग जिनका करियर बोलने का है, जैसे शिक्षक, वार्ताकार, स्पीकर, एंकर, रिपोर्टर आदि को विशेष सफलता मिलने के योग बनेंगे।

Libra Career Horoscope 2023: तुला राशि के जातकों को अपने करियर पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको हर मामले में पीछे करने की कोशिश करेंगे। आपकी स्टडी जितनी अच्छी होगी आप उन्हें परास्त करने में सफल हो पाएंगे। आपको अपने प्लस और माइनस पॉइंट पर भी ध्यान देना होगा। कमजोरियों को दूर करके ही आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ पाएंगे। वर्ष के प्रारंभिक तीन महीने में आपको चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ने के अनेक मौके मिलेंगे।
सफलता जरा धीमी गति से मिलेगी
वर्तमान में आप जो भी काम कर रहे हैं उसमें उन्नति होना तो निश्चित है किंतु सफलता जरा धीमी गति से मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मार्च से पहले नौकरी मिल जाएगी। अप्रैल से करियर में बड़े बदलाव होंगे। सरकारी नौकरी वालों का जहां स्थानांतरण होगा वहीं निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।
विशेष सफलता मिलने के योग
जो लोग स्टार्टअप से जुड़े हैं उनके लिए भी कार्य को विस्तार देना संभव हो पाएगा। ऐसे लोग जिनका करियर बोलने का है, जैसे शिक्षक, वार्ताकार, स्पीकर, एंकर, रिपोर्टर आदि को विशेष सफलता मिलने के योग बनेंगे।
जानिए सभी राशियों की साल 2023 में कैसी रहेगी लवलाइफ?












Click it and Unblock the Notifications