सिंह प्रेम राशिफल 2021 (Leo Love Horoscope): भरोसे और प्रेम से जीतें पार्टनर का दिल
Leo Love Horoscope 2021 :सिंह राशि के लोग प्रेम के मामले में थोड़े रुखे होते हैं। इन्हें प्रेम की कद्र कम ही होती है, लेकिन जब एक बार किसी के प्रेम में पड़ जाते हैं तो फिर उसके लिए सबकुछ करने को तैयार हो जाते हैं। प्रेम इनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता इसलिए अक्सर ये अपने लव पार्टनर के साथ बेरुखी वाला व्यवहार करते हैं।

साल 2021 इनकी लव लाइफ में क्या नया करने वाला है आइए जानते हैं-
सिंह राशि के लिए साल 2021 प्रेम संबंधों में अनेक चुनौतियों, परिवर्तनों और विवादों वाला साल रहा सकता है। वैसे तो इन्हें प्रेम-प्यार जैसे मामलों में ज्यादा रुचि नहीं रहती लेकिन फिर भी यदि किसी को चाहते हैं तो उसे पाने के लिए कठिन रास्तों से गुजरना पड़ सकता है। प्यार को पाने के लिए संघर्ष करना होगा, इसके लिए सबसे पहले जिसे चाहते हैं उसे अपने दिल की बात कहने की हिम्मत जुटाना होगी। यदि आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर भी लिया गया तो उसके घर वाले आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जनवरी से मार्च तक सतर्क रहने का समय है। उसके बाद अप्रैल से जुलाई के बीच आप अपने पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएंगे। अपने पार्टनर को तोहफे देंगे, उन्हें किसी रोमांटिक डिनर पर ले जाएंगे या फिर उसके साथ कहीं लांग ड्राइव करते हुए प्रेम को मजबूत करेंगे। यदि आपकी लव लाइफ शानदार तरीके से चल रही है तो अगस्त से दिसंबर के बीच आप विवाह करने का निर्णय भी ले सकते हैं।
दांपत्य जीवन में रोमांस का नया तड़का लगेगा
बात यदि सिंह राशि के लंबे समय से विवाहित लोगों की करें तो आपके दांपत्य जीवन में रोमांस का नया तड़का लगने वाला है। आपका प्यार नवयुगलों के प्यार की तरह एकदम फ्रेश और एनर्जी देने वाला हो जाएगा। यह सब आपके प्रयासों से ही संभव होगा।
कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा
साल 2021 में सिंह राशि के लोगों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा ताकि आप अपने प्रेम संबंध को मजबूती प्रदान कर सकें। आपको एक-दूसरे को सपोर्ट, केयर करनी होगी। भरोसा रखते हुए बात करें, किसी के बहकावे में न आएं। लोग तो आपके रिश्ते को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे ही, ध्यान आपको रखना है। ट्रस्ट ही रिश्ते का आधार है।












Click it and Unblock the Notifications