Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Singh (Leo) Career Horoscope 2020:सिंह वालों की कॅरियर में अस्थिरता होगी दूर

सिंह राशि के जातक साल 2020 में अपने कॅरियर को लेकर अति उत्साहित रहने वाले हैं। इसका कारण यह है कि पिछले कुछ वर्षों से आपकी आजीविका को लेकर जो अस्थिरता बनी हुई है, वह इस साल दूर हो जाएगी और आप अपने सुनहरे कॅरियर के साथ अपने जीवन को भी एक नई ऊंचाई तक ले जाने में पूरी तरह कामयाब होंगे। इस साल कॅरियर के बारे में देखे गए आपके सभी सपने साकार होने जा रहे हैं। नौकरी की चाह रखने वालों को मल्टीनेशनल कंपनियों से बेहतरीन जॉब ऑफर आएंगे। मैनेजमेंट, सीए, सीएस, आर्ट की फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है। जो लोग इस साल कुछ नया कामकाज शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह वर्ष बहुत सफल रहने के आसार हैं। खासकर लोहा, इलेक्ट्रिसिटी, कम्युनिकेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

 Singh (Leo) Career Horoscope 2020:सिंह वालों की कॅरियर में अस्थिरता होगी दूर

मार्च से जून के बीच बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं लेकिन यह केवल तात्कालिक हैं, और इसके कोई दीर्घकालीन प्रभाव नहीं पड़ने वाले हैं इसलिए परेशान ना हों। इस बीच आपके कार्य स्थान में परिवर्तन हो सकता है। यदि नौकरी या बिजनेस को लेकर मन में कोई उलझन हो तो पिता या अन्य अनुभवी लोगों के साथ विचार-विमर्श कर लें। छात्रों के लिए भी यह साल सफलता दिलाने वाला कहा जा सकता है। इस वर्ष, आप अपनी पसंद के संस्थान में अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने में सफल हो सकते हैं। जो छात्र विदेशों में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं वे भी इस साल अपना सपना पूरा कर लेंगे। वर्ष के अंत में परीक्षार्थी किसी विशेष प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करेंगे।

अधिकांश इच्छाएं पूरी हो जाएंगी

सिंह राशि वालों के लिए सितंबर माह बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें आपकी कॅरियर से जुड़ी अधिकांश इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और नौकरी में तरक्की का आनंद उठाएंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक धन का इंतजाम होगा।

यह पढ़ें: जानिए शनि क्या दे रहा है साल 2020 में

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+