Singh (Leo) Business Horoscope 2023: लाभदायक रहेगा साल
प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल, कृषि संबंधी कार्य से लाभ, मैन्युफेक्चरिंग के काम में आपका शेयर परसेंटेज बढ़ेगा। जुलाई के बाद से वर्ष अंत तक का समय कारोबार के लिहाज से लाभदायक रहेगा।

Singh Business Horoscope 2023: सिंह राशि के जातक वर्ष 2023 में बिजनेस की दुनिया में अपना डंका बजाने के लिए तैयार रहें। आपकी पिछले वर्षो में की गई मेहनत का परिणाम इस वर्ष मिलने वाला है। सूर्य और बृहस्पति की शुभ स्थिति आपको प्रतिष्ठा, नाम और पैसा तीनों दिलाने वाली है। खासकर वे युवा जो इस वर्ष अपने स्टार्टअप में हाथ आजमाने वाले हैं वे मेहनत के दम पर सबकुछ हासिल कर पाने में सफल होंगे। 13 फरवरी से 15 मार्च तक के समय में सतर्क रहना होगा। सूर्य और शनि दोनों विरोधी ग्रह साथ में रहने के कारण कारोबार में द्वंद्व पैदा होंगे।
नया काम प्रारंभ न करें
इस दौरान सलाह है कि कोई नया काम प्रारंभ न करें अन्यथा परिवार अर्थात् पिता या पुत्र का सहयोग नहीं मिलेगा। पारिवारिक स्थिति गड़बड़ाने का असर व्यापार पर भी पड़ेगा। इसलिए इस समयावधि में जो काम जैसा चल रहा है उसे चलने दे। 15 मार्च के बाद से जुलाई तक का समय विस्तार और उन्नतिकारक रहेगा।
कारोबार के लिहाज से लाभदायक रहेगा साल
प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल, कृषि संबंधी कार्य से लाभ, मैन्युफेक्चरिंग के काम में आपका शेयर परसेंटेज बढ़ेगा। जुलाई के बाद से वर्ष अंत तक का समय कारोबार के लिहाज से लाभदायक रहेगा। आप नई गति और ऊर्जा से व्यापार विस्तार करने में सफल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications