अपने नाम के अनुसार जानिए अपना लकी पर्सनालिटी कलर
नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं आपके नाम के अनुसार आपका लकी नंबर क्या है और उस नंबर के अनुसार आपको किस तरह की एनर्जी मिल रही है। यदि नहीं जानते तो इस आर्टिकल में आपके इससे जुड़े सवालों के जवाब मिल जाएंगे। दरअसल अंक ज्योतिष में प्रत्येक सिंगल डिजिट से जुड़ा एक कलर होता है। उस कलर के आधार पर व्यक्ति की पर्सनालिटी भी तय होती है और वह कलर उसके लिए लकी भी कहा जा सकता है।

कैसे पता करें लकी पर्सनालिटी कलर
अपना लकी पर्सनालिटी नंबर पता करने के लिए सबसे पहले अपने नाम के सभी अंग्रेजी अक्षरों को लिखकर उनकी नंबर वैल्यू को जोड़ लीजिए। सभी को जोड़ने के बाद सिंगल डिजिट प्राप्त कर लें। अंग्रेजी अल्फाबेट के अंकों की गणना पाइथागोरस न्यूमेरोलॉजी के अनुसार करें। उसके अनुसार ए से जेड तक प्रत्येक अल्फाबेट की क्रमानुसार 1 से 9 तक की वैल्यू तय है। जैसे :
- 1- ए, जे, एस
- 2- बी, के, टी
- 3- सी, एल, यू
- 4- डी, एम, वी
- 5- ई, एन, डब्ल्यू
- 6- एफ, ओ, एक्स
- 7- जी, पी, वाय
- 8- एच, क्यू, जेड
- 9- आई, आर
ये है अंकों से जुड़े रंग
प्रत्येक अंक के साथ एक-एक रंग जुड़ा हुआ है। जैसे अंक 1 के साथ रेड, 2 के साथ ऑरेंज, 3 के साथ येलो, 4 के साथ ग्रीन, 5 के साथ ब्लू, 6 के साथ इंडिगो, 7 के साथ वायोलेट, 8 के साथ पिंक और 9 के साथ गोल्ड।
रंगों की पर्सनालिटी
- 1. रेड : जिन लोगों का पर्सनालिटी कलर रेड होता है। वे मनमर्जी के मालिक होते हैं। वे हमेशा दूसरों पर अपना प्रभाव जमाने की कोशिश करते रहते हैं। हालांकि इनका विजन बहुत अच्छा होता है और ये ऊर्जा से भरपूर, साहसी और किसी कार्य को पूरा करने के प्रति जिम्मेदार होते हैं।
- 2. ऑरेंज : जिन लोगों का पर्सनालिटी कलर ऑरेंज होता है ऐसे लोग शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद संतुलित होते हैं। ये लोग खुशमिजाज और भरोसेमंद होते हैं तथा हर दिन कुछ नया करने को उत्सुक रहते हैं। ऐसे लोग हर दिन को एक नए अवसर के रूप में देखते हैं।
- 3. येलो : बुद्धिमान, आत्मविश्वासी, चतुर, रचनात्मक और चार्मिंग किस्म के होते हैं वे लोग जिनका पर्सनालिटी कलर येलो होता है। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है और हर किसी को अपनी ओर खींच लेते हैं। ऐसे लोग एक अच्छे लीडर हो सकते हैं।
- 4. ग्रीन : जिन लोगों का पर्सनालिटी कलर ग्रीन होता है ऐसे लोग संतुलित दिमाग वाले होते हैं। जमीन से जुड़े, तर्कपूर्ण बात करने वाले होते हैं और आसानी से किसी से प्रभावित नहीं होते हैं। ऐसे लोग एक भरोसेमंद और जिम्मेदार दोस्त होते हैं।
- 5. ब्लू : ब्लू कलर बताता है कि व्यक्ति आशावादी है। ये लोग हर परिस्थिति के अनुसार खुद को बहुत जल्दी ढाल लेते हैं। इसलिए सभी के साथ इनकी ट्यूनिंग अच्छी रहती है। इनमें धैर्य बहुत होता है और कभी किसी का बुरा करने के बारे में सोच भी नहीं सकते।
- 6 इंडिगो : इस रंग वाले व्यक्तियों को भविष्य से बहुत उम्मीदें रहती हैं। ये जीवन में बहुत कुछ पा लेना चाहते हैं और उसके लिए भरपूर कोशिश भी करते हैं। हालांकि ये बहुत संवेदनशील किस्म के होते हैं। इस कारण कई बार छोटी-छोटी बातों का बहुत तनाव ले बैठते हैं।
- 7. वायोलेट : यह रंग व्यक्ति के अति उत्साही होने का प्रतीक है। जिन लोगों का पर्सनालिटी कलर वायोलेट आता है वे बुद्धिमान, चतुन और हर किसी से प्रेम करने वाले होते हैं। इनमें रचनात्मकता कूट-कूटकर भरी होती है।
- 8. पिंक : इस रंग वाले व्यक्तियों की सबसे बड़ी खूबी होती है इनकी क्षमता। अपनी क्षमताओं के दम पर ये कल्पना को हकीकत में बदल देते हैं। ये अच्छे प्रेमी हो सकते हैं। इनमें नेतृत्व करने का गुण स्वाभाविक रूप से होता है।
- 9. गोल्ड : इस रंग से जुड़े लोग समझदार किस्म के होते हैं। ये हर व्यक्ति की बात को अच्छे से समझते और सुनते हैं। हमेशा प्रसन्न् रहना इनका मिजाज होता है। ये हर व्यक्ति से प्रेम करते हैं किसी के प्रति दुराग्रह नहीं रखते।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications