स्वयं जानिए क्या आपके हाथ में करोड़पति बनने का योग है?
नई दिल्ली। पुराने लोग कहते आए हैं पैसा हाथ का मैल होता है। आप इस बात को कितना सच मानते हैं? अगर पामिस्ट्री यानी हस्तरेखा शास्त्र की माने तो पैसा होना या ना होना वाकई हाथ में छुपा होता है। हथेली की लकीरों में करोड़पति बनने का राज छुपा होता है और आप स्वयं अपने हाथ की लकीरें देखकर पता लगा सकते हैं कि आपके हाथ में करोड़पति बनने का योग है या नहीं?

सूर्य पर्वत से ज्ञात होता है करोड़पति बनने का योग
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार करोड़पति बनने का योग मुख्यत: सूर्य पर्वत, सूर्य रेखा और भाग्य रेखा से ज्ञात किया जाता है। हथेली के मध्यभाग में स्थित सूर्य रेखा जो मणिबंध से ऊपर रिंग फिंगर के नीचे वाले सूर्य पर्वत की ओर जाती है। उस रेखा से यह मालूम होता है कि व्यक्ति को मान-सम्मान और धन की कितनी प्राप्ति होगी। यह रेखा सभी लोगों के हाथों में नहीं होती है। इसके अलावा जिनकी हथेली में बुध पर्वत और मस्तिष्क रेखा पर सफेद तिल होता है और भाग्यरेखा स्पष्ट, सीधी या पूरी तरह गायब हो तो वो जातक भी अवश्य करोड़पति बनता है।

हथेली के ऊंचे-नीचे भाग से करें ज्ञात
यदि आप अपनी हथेली को ध्यान से देखेंगे तो यह कई जगह से उठी हुई तो कई जगह से दबी हुई होती है। हथेली में प्रत्येक अंगुली के नीचे का भाग उस अंगुली का पर्वत कहलाता है। उदाहरण के लिए तर्जनी अंगुली के नीचे बृहस्पति पर्वत होता है। यदि आपकी हथेली में सूर्य या बृहस्पति पर्वत उभरा हुआ हो और उस पर कोई रेखा साफ, स्पष्ट और बगैर कटी-फटी हो तो यह एक प्रकार का राज योग बनाता है। ऐसे जातक जो भी कार्य करते हैं उसमें ऊंचाइयां हासिल करते हैं और खूब धन अर्जित करते हैं।

मणिबंध से शनि पर्वत तक तक बनी रेखा
करोड़पति बनने का एक अन्य योग भाग्यरेखा से जुड़ा हुआ है। जिन जातकों की दोनों हथेलियों में भाग्यरेखा मणिबंध से होकर सीधे शनि पर्वत तक जाती हो उनके हाथ में गजलक्ष्मी योग बनता है। जिन लोगों के हाथों में ये रेखा होती है वे भले ही साधारण परिवार में जन्म लें लेकिन बहुत धनी, संपन्न् और प्रसिद्ध बनते हैं। हाथ में कछुए का निशान दिखना भी अकूत धन-संपदा का प्रतीक है।

शंख, चक्र, गदा, पद्म
ये चार चिन्ह भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से जुड़े हुए हैं। जिस जातक की हथेली में इनमें से कोई भी चिन्ह बृहस्पति या शनि पर्वत पर बने वे करोड़पति अवश्य बनते हैं। यदि मध्यमा अंगुली के नीचे स्थित शनि पर्वत पर चक्र का निशान हो तो व्यक्ति को उच्चाधिकारी और अटूट संपत्ति का मालिक बनाता है। ऐसा जातक धन संपदा के अलावा खूब प्रसिद्धि भी हासिल करता है।
यह भी पढ़ें- प्रेगनेंसी से जुड़ी समस्याओं का राज बता देते हैं हथेली में बने ये चिन्ह












Click it and Unblock the Notifications