Malmas 2018: 14 मार्च तक कर लें सभी शुभ काम, एक माह लग जाएगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। 14 मार्च की रात्रि से एक माह के लिए सभी शुभ कार्यों पर प्रतिबंध लग जाएगा, क्योंकि मलमास प्रारंभ हो रहा है। इसलिए यदि आप भी गृह प्रवेश, सगाई, विवाह, वाहन खरीदने, संपत्ति खरीदने समेत अन्य शुभ कार्य करना चाहते हैं तो 14 मार्च से पहले या 14 मार्च की शाम तक कर लें। क्योंकि मलमास में एक माह सभी शुभ कार्यो को करना वर्जित रहता है। सूर्य प्रत्येक राशि में लगभग एक माह तक रहता है। सूर्य जब जब गुरु की राशियों धनु और मीन में आता है तो इसे मलमास कहा जाता है।

यह माह शुभ कार्यों के लिए दूषित माना जाता है

यह माह शुभ कार्यों के लिए दूषित माना जाता है

यह माह शुभ कार्यों के लिए दूषित माह माना जाता है। इस बार सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेगा। चैत्र कृष्ण द्वादशी, बुधवार दिनांक 14 मार्च 2018 को रात्रि 11 बजकर 42 मिनट से सूर्य के मीन राशि में गोचर प्रारंभ करने के साथ ही मलमास की शुरूआत हो जाएगी। मलमास वैशाख कृष्ण त्रयोदशी, शनिवार दिनांक 14 अप्रैल 2018 को प्रातः 8 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगा। अतः समस्त शुभ कार्य इसके बाद ही हो सकेंगे।

क्या होता है मलमास

क्या होता है मलमास

सूर्य जब गुरु की राशि धनु और मीन में गोचर करता है तो यह मलमास होता है। सभी शुभ कार्यों में गुरु की शुद्धता होना आवश्यक है। विवाह के लिए वर को सूर्य का बल और वधू को बृहस्पति का बल मिलना आवश्यक है। साथ ही दोनों को चंद्र का बल भी हो तो ही विवाह का मुहूर्त निकलता है।

 सूर्य तेजवान ग्रह है

सूर्य तेजवान ग्रह है

चूंकि सूर्य तेजवान ग्रह है इसलिए जब यह बृहस्पति की राशि मीन में जाएगा तो बृहस्पति निस्तेज हो जाएंगे। साथ ही सूर्य भी कहीं न कहीं इससे प्रभावित होते हैं। और जब दोनों ही ग्रहों में कोई बल नहीं बचेगा तो ये दिन मलीन हो जात हैं। इसलिए इस एक माह के दौरान शुभ कार्य बंद हो जाते हैं।

तीन राशि के जातक होंगे प्रभावित

तीन राशि के जातक होंगे प्रभावित

सूर्य के मीन राशि में जाने से गुरु की राशि धनु और मीन तथा सूर्य की राशि सिंह के जातक प्रभावित होंगे। इन तीन राशि वाले जातक स्वाभाविक रूप से शिथिल महसूस करेंगे। इस एक माह के दौरान इनका किसी काम में मन नहीं लगेगा। थकान और आलस्य इन पर हावी रहेगा। कार्य को टालते जाएंगे। कुछ काम भी अटकेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+