Kharmas 2017: खरमास आज से, 1 महीने बंद रहेगा बैंड-बाजा-बारात, ना होंगे कोई शुभ काम

नई दिल्ली। पिछले कई महीनों से चल रहे शादियों का दौर आज से एक महीने के लिए थम जाएगा क्योंकि 'खरमास' शुरू हो जाएंगे। इस वर्ष खरमास 15 दिसंबर को आधी रात के बाद तीन बजकर एक मिनट पर शुरू होगा। उस समय सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य धनु राशि में 14 जनवरी की दोपहर एक बजकर 47 मिनट तक रहेंगे। इस एक महीने में हिंदू धर्म को मानने वाले कोई भी शुभ काम नहीं करते हैं। आपको बता दें कि सौर पौष मास को खर मास कहते हैं इसी कारण इसे काला महीना कहा जाता है, ये 14 जनवरी यानी मकरसंक्रांति को खत्म होगा।

 ये रहेगी ग्रह की चाल

ये रहेगी ग्रह की चाल

  • 15 दिसंबर को आधी रात के बाद 03:01 बजे सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन
  • 14 जनवरी को मध्याह्न 01:47 बजे तक धनु राशि में रहेंगे भगवान सूर्य
  • सूर्य भगवान

    सूर्य भगवान

    कहा जाता है कि इन दिनों सूर्य भगवान अपने सात घोड़ों को आराम देकर गधों के साथ ब्रह्मांड की परिक्रमा लगाने लगते हैं। इसी कारण खर-मास में कोई शुभ काम नहीं होता है। यह वर्णन मार्कण्डेय पुराण में मिलता है।

     ठंड और कोहरे का साया

    ठंड और कोहरे का साया

    कहा तो यह भी जाता है कि सूर्य भगवान के गधों की सवारी के कारण ही पृथ्वी पर उनका प्रभाव काफी कम होता है, इसी वजह से इस महीने काफी ठंड पड़ती है और कोहरे का साया रहता है।

    खरमास को अशुभ महीना

    खरमास को अशुभ महीना

    हिंदू शास्त्रों में खरमास को अशुभ महीना माना जाता है। इसलिए किसी भी शुभ काम की शुरुआत इस महीने में नहीं की जाती है।

    शुभकारी फल

    शुभकारी फल

    खरमास में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर भगवान विष्णु के नाम का जाप करना चाहिए। गो दान, ब्राह्मण की सेवा, दान करने से भी इस मास में शुभकारी फल मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+