Jupiter Effect 2021: धनु के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते
Jupiter Effect 2021: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को गुरु का स्थान हासिल है। बृहस्पति कुंडली में बुद्धि, ज्ञान, विवेक, शिक्षा, सदाचार, धन, विवाह, करियर के कारक होते हैं।जीवन में नौकरी, विवाह, संतान जैसी अहम घटनाओं में बृहस्पति के प्रभाव या उसके गोचर की अहम भूमिका होती है। अगर कुंडली में बृहस्पति मजबूत स्थिति में हैं तो जीवन में सारे काम आसानी से होते जाते हैं, अन्यथा हर मोड़ पर संघर्ष का सामना करना पड़ता है।
वर्ष 2021 में बृहस्पति मकर और कुम्भ राशि में भ्रमण करेंगे। इसलिए विभिन्न राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव रहेगा। बृहस्पति के मकर राशि में गोचर के अलग परिणाम होंगे, जहां वह नीच के होते हैं और कुम्भ में गोचर के अलग परिणाम होंगे। हालांकि मकर और कुम्भ दोनों ही शनि की राशि हैं।
बृहस्पति का गोचर
2021 में बृहस्पति 6 अप्रैल की अर्ध रात्रि 1.50 बजे मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति वक्री अवस्था में 14 सितंबर की अर्धरात्रि में एक बार फिर से मकर
राशि में लौट आएंगे। इसके बाद मार्गी होकर 21 नवंबर को रात 02.06 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
बृहस्पति मार्गी और वक्री
वर्ष 2021 में बृहस्पति 120 दिन तक वक्री स्थिति में रहेंगे।बृहस्पति 20 जून को रात्रि 8.15 बजे वक्री हो जाएंगे। 18 अक्टूबर को सुबह 9.15 बजे बृहस्पति फिर से मार्गी स्थिति में आ जाएंगे।
बृहस्पति अस्त और उदय
इसके अलावा बृहस्पति वर्ष के दौरान 28 दिन तक अस्त स्थिति में रहेंगे। बृहस्पति 19 जनवरी को शाम 6.22 बजे अस्त होंगे और 16 फरवरी को सुबह 6.17 बजे तक अस्त स्थिति में रहेंगे।
बृहस्पति का धनु पर असर
अप्रैल से सितंबर के दौरान छोटी यात्राओं के योग हैं, धन लाभ की भी संभावना है। भाई-बहिनों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। हालांकि माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। सितंबर से नवंबर के बीच प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना। धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति रुझान बढ़ेगा या धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे।
इन उपायों से प्राप्त होगी बृहस्पति की कृपा
- गुरु की शांति के लिए बृहस्पति स्तोत्र और बृहस्पति कवच का पाठ करें।
- गुरु मंत्र ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः या ऊं गुं गुरवे नमः के 19 हजार जाप स्वयं करें या पंडित से करवाएं।
- गुरुवार का व्रत करें, पीले धान्य का भोजन करें एवं पीले वस्त्र धारण करें।
- श्रीहरि का नियमित पूजन करें। पीपल, केले के वृक्ष का पूजन करें। गुरु के बीज मंत्रों से हवन करें।
- तर्जनी अंगुली में पुखराज रत्न या उपरत्न सुनहला- लाजवर्त मणि धारण करें।
- पीले वस्त्र, पीले धान जैसे चने की दाल, पीतल, कांसा पात्र, हल्दी, पीले फलों, धार्मिक ग्रंथ रामायण, गीता आदि का दान करें।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'













Click it and Unblock the Notifications