Jupiter Transit Aquarius 2021: जानिए सिंह राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
नई दिल्ली, 17 नवंबर। देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर 2021 को रात्रि 11.15 बजे अपनी नीच राशि मकर को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह शनि की मूल त्रिकोण राशि है। बृहस्पति 144 दिनों तक कुंभ राशि में ही रहेंगे। उसके बाद 13 अप्रैल 22 को मीन में प्रवेश कर जाएंगे। बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 तक मीन राशि में ही रहेंगे। जन्म से लेकर मृत्यु तक बृहस्पति का प्रभाव जीवन की प्रत्येक घटनाओं पर पड़ता है। इसलिए इसका गोचर महत्वपूर्ण होता है।

सिंह राशि पर प्रभाव
लग्न : सिंह राशि और सिंह लग्न के जातकों के लिए बृहस्पति का गोचर सप्तम भाव में होगा और इसकी दृष्टि एकादश, प्रथम और तृतीय भाव पर होने जा रही है। सप्तम भाव जीवनसाथी और व्यापार का भाव है। जीवन के प्रत्येक मामलों में सफलता दिलाने वाला है। पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा, जीवनसाथी से लाभ मिलेगा, सफलता मिलेगी। यात्रा लाभदायक होगी। आर्थिक सामाजिक स्तर पर लाभ की स्थिति में रहेंगे। दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद ले पाएंगे। लाभ भाव एकादश पर दृष्टि होने से लाभ के अनेक मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी-व्यापार आदि से अच्छा धन लाभ कमाएंगे। एक से अधिक कार्य एक साथ करेंगे। फंसा हुआ पैसा इस गोचर के दौरान लौट आएगा। नया व्यापार, शेयर मार्केट से लाभ होगा। देवगुरु की दृष्टि लग्न पर होना मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा। इस राशि या लग्न वालों के विवाह की बात बन सकती है। पराक्रम भाव पर दृष्टि हर क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। निरंतर प्रयत्न करते रहने से शुभ परिणाम सामने आएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का पद और कद दोनों बढ़ाएगा। विदेश यात्रा के योग विदेश में पढ़ाई का योग बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर रहेगा। सप्तम में भाव नाश करता है तो जीवनसाथी का अपमान न करें। बिजनेस के पार्टनर का भी सम्मान करें।
उपाय : पंचमुखी रूद्राक्ष गले में धारण करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications