बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है 'सुलेमानी हकीक'

जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं। उन्हें सुलेमानी हकीक पहनना चाहिए, यह शारीरिक दुर्बलता को दूर करके शरीर में ऊर्जा का संचार करता है।

नई दिल्ली। अधिकांश लोगों ने अपने जीवन में महसूस किया होगा कि उनका मन बिना कारण उदास हो रहा है। बिना कोई बात के मन में घबराहट और डर बना हुआ है। किसी काम में मन नहीं लग रहा है या अक्सर बीमारी और मानसिक तनाव रहता है।

नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव

नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव

यदि ऐसा है तो यह और कुछ नहीं बल्कि नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है। प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक औरा होता है, जिसमें सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा होती है। जिस व्यक्ति के औरा में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है उसके साथ ये सभी परेशानियां आती हैं।

नजर लगना या बुरी नजर

नजर लगना या बुरी नजर

दरअसल नकारात्मक ऊर्जा को ही नजर लगना या बुरी नजर कहा जाता है। खासकर बच्चों को नजर लगने की समस्या ज्यादा होती है। कई लोग इसे ही भूत-प्रेत का साया भी कहते हैं।

परेशानियों से बचाव के लिए

परेशानियों से बचाव के लिए

ज्योतिष शास्त्र में ऐसी ही परेशानियों से बचाव के लिए अनेक प्रकार के रत्नों का वर्णन मिलता है। इनमें से एक पत्थर है सुलेमानी हकीक। यह काले रंग का अपारदर्शी पत्थर होता है जिसके अंदर सफेद रंग की हल्की धारियां होती हैं। इस पत्थर को पहनने का कोई बुरा प्रभाव नहीं होता या यूं कहें कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।

 नीले धागे में बांधकर गले में पहनें

नीले धागे में बांधकर गले में पहनें

इसे किसी भी आयु का व्यक्ति किसी भी दिन पहन सकता है। यह बुरी नजर की बाधा दूर करके सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है। सुलेमानी पत्थर को चांदी के लॉकेट में धारण करके नीले धागे में बांधकर गले में पहनें या अंगूठी भी धारण की जा सकती है।

आइये देखते हैं इस रत्न को पहनने के फायदे

आइये देखते हैं इस रत्न को पहनने के फायदे

  • जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं। उन्हें सुलेमानी हकीक पहनना चाहिए। यह शारीरिक दुर्बलता को दूर करके शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आता है।
  • जिसकी कुंडली में शनि, राहु या केतु बुरे प्रभाव दे रहा है, उनके लिए सुलेमानी कमाल का पत्थर है।
  • बुरी नजर को दूर करने में इस पत्थर का कोई सानी नहीं। माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर टोना-टोटका या भूत-प्रेत का साया हो तो यह पत्थर धारण करवाना चाहिए।
  • सिर्फ बुरी नजर ही नहीं यदि व्यापार में दिक्कत आ रही है तो उन्हें सुलेमानी हकीक पहनना चाहिए। इससे उनके कार्य में आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी।
  • यदि धन का संचय नहीं हो पा रहा है और आय से अधिक खर्च हो रहा है तो यह पत्थर काफी फायदेमंद हो सकता है।
  • जिन लोगों को अपने घर में अजीब से अनुभव हो। किसी बाहरी हवा आदि होने का एहसास हो उन्हें यह पत्थर अपने घर में रखना चाहिए।
  • यह पत्थर व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है, जिससे उसके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होती है।
  • सुलेमानी पत्थर हृदय, किडनी और आंखों को मजबूत बनाता है। इनसे संबंधित रोग भी दूर करता है।
  • नींद नहीं आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो सुलेमानी पत्थर पहनें।
  • मानसिक तनाव दूर करने और मस्तिष्क संबंधी रोगों में सुलेमानी पत्थर कारगर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+