Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विवाह के महीने तय होता है, कैसा रहेगा दांपत्य जीवन

नई दिल्ली। सुखी वैवाहिक जीवन की कामना तो सभी जोड़े रखते हैं, लेकिन विवाह के कुछ ही महीनों बाद दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन शुरू हो जाती है, पति-पत्नी में वैचारिक मतभेद उभरने लगते हैं और धीरे-धीरे यह खटास इतनी अधिक बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे का मुंह तक देखना पसंद नहीं करते। ज्योतिष शास्त्र में सुखी दांपत्य जीवन के लिए कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति देखी जाती है। साथ ही विवाह का समय भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सात प्रमुख ग्रहों सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि से 12 राशियां जुड़ी रहती है और इन्हीं 12 राशियों का संबंध वर्ष के 12 महीनों से होता है। राशियों से न केवल किसी व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं की जानकारी हासिल की जा सकती है बल्कि उसका वैवाहिक जीवन सुखी होगा या परेशानी आएगी, यह भी पता लगाया जा सकता है।

आइए जानते हैं किस महीने में हुए विवाह का क्या परिणाम होता है

कैसा रहेगा दांपत्य जीवन

कैसा रहेगा दांपत्य जीवन

  • 21 मार्च से 19 अप्रैल : अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जिन लोगों का विवाह 21 मार्च से 19 अप्रैल के बीच हुआ है, उन पर मेष राशि का प्रभाव रहता है। इस राशि में विवाह बंधन में बंधने वाले दंपती पर्यटन प्रेमी होते हैं। इन्हें रोमांचक यात्रा पर जाना पसंद होता है। हालांकि इनका स्वभाव गुस्सैल होता है। वे मन में एक बार जो ठान ले उसे करके ही मानते हैं। मेष राशि से प्रभावित विवाह में अनायास अच्छी-बुरी घटनाएं होती हैं।
  • 20 अप्रैल से 20 मई : जिन लोगों का विवाह 20 अप्रैल से 20 मई के बीच होता है, उन पर वृषभ राशि का प्रभाव होता है। वृषभ राशि से प्रभावित कपल्स रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। इनमें लंबे समय तक प्यार टिका रहता है और ये अपने प्यार को बूस्ट करने के लिए हमेशा कुछ नया करते रहते हैं। इन्हें अक्सर बाहर खाना पसंद होता है और वीकेंड पर कैंडल लाइट डिनर जरूर करते हैं।
  • विवाह पर पड़ता है महीने का प्रभाव

    विवाह पर पड़ता है महीने का प्रभाव

    • 21 मई से 20 जून : 21 मई से 20 जून के बीच होने वाले विवाह पर मिथुन राशि का प्रभाव होता है। इस बीच होने वाले विवाह बराबरी से सफल एवं असफल दोनों होते हैं। इस प्रकार के विवाह में अक्सर पति या पत्नी में से कोई एक दूसरे पर हावी रहता है। इस कारण इनमें अनबन होती रहती है। ये दंपती दूसरों के सामने भले ही प्रेम का दिखावा करें, लेकिन भीतर से एक दूसरे के विरोधी होते हैं।
    • 21 जून से 22 जुलाई : इन तारीखों के बीच जिन लोगों का विवाह होता है उन पर कर्क राशि का प्रभाव होता है। ऐसे कपल समझदार और बचत करने वाले होते हैं। इनका ध्यान स्वयं और अपनी संतानों के लिए सारी सुख-सुविधाएं जुटाने पर होता है। ये नौकरीपेशा या बिजनेस करने वाले होते हैं। इन कपल्स का ध्यान प्रेम पर कम जरूर होता है, लेकिन एक-दूसरे की केयर करने वाले होते हैं।
    • 23 जुलाई से 22 अगस्त : जिन दंपतियों का विवाह 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच होता है उन पर सिंह राशि का प्रभाव होता है। ये दंपती एक-दूसरे का बहुत ध्यान रखते हैं और सम्मान करते हैं। इन दोनों को ही लग्जरी लाइफ जीने का शौक होता है। महंगी चीजें खरीदने के लिए ये जी तोड़ मेहनत भी करते हैं। हालांकि वीकेंड पर ये एक-दूसरे के साथ रोमांटिक डिनर पर जरूर जाते हैं।
    • यह भी पढ़ें: Love Marriage: प्रेम विवाह में सफलता हेतु उपाय

      शादियों पर पड़ता है ग्रह का प्रभाव

      शादियों पर पड़ता है ग्रह का प्रभाव

      • 23 अगस्त से 22 सितंबर : इन तारीखों के बीच होने वाले विवाह कन्या राशि से प्रभावित होते हैं। ये दंपती पति-पत्नी एक बेहद संवेदशील जीवन जीते हैं। इनके जीवन में हमेशा कोई न कोई चुनौतीपूर्ण परिस्थिति आती रहती है और ये उनसे जूझते हुए उन्हें दूर करने का रास्ता भी खुद ही खोज लेते हैं। हालांकि कठिन परिस्थितियों में भी ये एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते।
      • 23 सितंबर से 22 अक्टूबर : जिन लोगों का विवाह 23 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच होता है, वे तुला राशि के प्रभाव में रहते हैं। ऐसे दंपती परफेक्ट कहे जा सकते हैं। इनमें आपसी प्रेम भी खूब होता है और ये एक-दूसरे की रिस्पेक्ट भी करते हैं। इनके बीच ना अधिक लड़ाई झगड़े होते हैं और ना अधिक परेशानियां आती हैं। ये दंपती पर्यटन के शौकीन होते हैं।
      • 23 अक्टूबर से 21 नवंबर : इन तारीखों के बीच होने वाले विवाह वृश्चिक राशि से प्रभावित रहते हैं। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होने के कारण दंपती क्रोधी स्वभाव के होते हैं। कुछ मामलों में देखा गया है कि ये पैसों के लिए एक-दूसरे को शारीरिक हानि पहुंचाने से भी नहीं कतराते। इनका जीवनसाथी इन्हें आसानी से धोखा दे देता है। इनकी सेक्स लाइफ काफी उन्मत्त होती है।
      • बृहस्पति का प्रभाव होने से दंपती सदाचारी होते हैं

        बृहस्पति का प्रभाव होने से दंपती सदाचारी होते हैं

        • 22 नवंबर से 21 दिसंबर : धनु राशि से प्रभावित होती है इन तारीखों के बीच होने वाली शादियां। यह परफेक्ट शादी होती है। बृहस्पति का प्रभाव होने से दंपती सदाचारी, धर्म के मार्ग पर चलने वाले होते हैं। इनके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी नहीं आती। यदि आती भी है तो दोनों आपसी बातचीत से तुरंत सुलझा लेते हैं। ये हर हाल में खुश रहने वाले दंपती होते हैं।
        • 22 दिसंबर से 19 जनवरी : इन तारीखों के बीच होने वाले विवाह पर मकर राशि का प्रभाव होता है। मकर शनि की राशि है जो कपल्स को एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदार बनाता है। ऐसे कपल मतभेद होने के बावजूद साथ में सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करते हैं। जिंदगी का कठिन समय भी हंसते-हंसते बिता देते हैं। ये भविष्य के लिए खूब सारा धन इकठ्ठा करके रखते हैं।
        • 20 जनवरी से 18 फरवरी : जिन लोगों का विवाह 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच होता है उन पर कुंभ राशि का प्रभाव होता है। इन तारीखों के बीच होने वाले विवाह अद्भुत कहे जा सकते हैं। क्योंकि इनके बीच न केवल भरपूर प्रेम होता है बल्कि ये एक-दूसरे के साथ खुश्ानुमा जीवन जीने के लिए हर पल लालायित रहते हैं। ये सरप्राइज देने में भी पीछे नहीं रहते।
        • 19 फरवरी से 20 मार्च : इन तारीखों में जो शादियां होती हैं उन पर मीन राशि का प्रभाव होता है। ये कपल एक इमोशनल लाइफ जीते हैं। एक-दूसरे को लेकर काफी संवेदनशील होते हैं और ये सत्य के मार्ग पर चलने वाले होते हैं। किसी को धोखा नहीं देते। एक-दूसरे की बात मानते हैं और कह सकते हैं कि सुखी जीवन जीते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+