यहां जानिए घर में बैठे-बैठे कैसे जानें कि रत्न असली है या नकली?

नई दिल्ली। राशि रत्न खरीदते समय आमतौर पर लोगों के मन में एक ही सवाल उठता है कि वह असली है या नकली। कहीं असली के दाम लेकर कोई उन्हें नकली रत्न तो नहीं थमा रहा। इसी डर के कारण कई लोग तो राशि रत्न खरीदने से ही बचते हैं। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं कुछ सामान्य जांच है जिनसे आप स्वयं ही रत्नों के असली-नकली होने का पता लगा सकते हैं। यहां मैं कुछ तरीके बता रहा हूं यदि ऐसा हो तो समझें कि आपका रत्न असली है। इन सामान्य उपायों के अलावा भी आप अपने किसी भरोसेमंद जानकार व्यक्ति से सलाह जरूर लें।

माणिक्य की जांच


1.गाय के दूध में माणिक्य डालने पर दूध का रंग गुलाबी नजर आने लगता है।
2. कांच के गिलास में रखकर देखने पर कांच में हल्की लाल किरणें निकलती दिखाई देती है।
3. कमल की कली पर असली माणिक्य रखने से वह खिल जाता है।

मोती की जांच

मोती की जांच

  • मिट्टी के बर्तन में गोमूत्र लेकर उसमें मोती को रातभर पड़ा रहने दें। सुबह तक नकली मोती टूट जाएगा।
  • जमे घी में मोती डालने पर यदि घी पिघलने लगे तो मोती असली होगा।
  • पानी से भरे कांच के गिलास में मोती डालने पर उसमें से किरणें निकलती दिखाई दें तो मोती असली है।
  • मूंगे की जांच

    मूंगे की जांच

    • मूंगे को कच्चे दूध में डालने पर दूध में लाल रंग की झाई दिखाई देती है।
    • सूर्य की तेज धूप में मूंगे को कागज या रूई पर रखें तो धुआं निकलने लगता है।
    • पन्ने की जांच

      • असली पन्ने को पानी के गिलास में डालने पर पानी में से हरी किरणें निकलने लगती है।
      • टार्च के प्रकाश में पन्ने को देखने पर असली पन्ने में हल्की गुलाबी आभा दिखाई देती है। नकली पन्ना हरा ही दिखाई देता है।
      • पुखराज की जांच

        पुखराज की जांच

        • सफेद कपड़े पर पुखराज रखकर धूप में देखने पर कपड़े पर फैली हुई पीली झाई दिखाई देती है। जबकि नकली पुखराज में से एक समान पीली मोटी रोशनी दिखाई देती है।
        • पुखराज को 24 घंटे के लिए दूध में रखने पर असली पुखराज की चमक कम नहीं होती।
        • हीरे की जांच

          • गरम दूध में हीरा डालने पर वह शीघ्रता से ठंडा होने लगता है।
          • पिघलते हुए घी में हीरा डालने पर वह तुरंत जमने लगता है।
          • सूर्य की तेज धूप में रखे हीरे से सतरंगी किरणें निकलती दिखाई देती हैं।
          • नीलम की जांच

            नीलम की जांच

            पानी से भरे कांच के गिलास में नीलम डालने पर पानी में से नीली किरणें निकलती दिखाई देती है।
            दूध के गिलास में नीलम डालने पर दूध में नीली झाई दिखाई देती है।

            गोमेद की जांच
            असली गोमेद को गोमूत्र में 24 घंटे रखने पर गोमेद का रंग बदल जाता है।
            दूध में असली गोमेद डालने पर दूध का रंग गोमूत्र जैसा दिखने लगता है।

            लहसुनिये की जांच

            लहसुनिये की जांच

            • असली लहसुनिये को अंधेरे में रखें तो वह बिल्ली की आंखों के समान चमकता हुआ दिखता है।
            • लहसुनिये को 24 घंटे तक किसी हड्डी पर रख जाए तो यह हड्डी के आरपार छेद कर देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+