आपको भी आ रही है घर बनवाने में बार-बार अड़चन, कहीं कारण ये तो नहीं...

लखनऊ। हर मनुष्य का एक सपना होता है कि वह अपना घर बनवाकर उसमें सुख पूर्वक निवास करें। लेकिन आप लोगों ने देखा होगा कि कुछ लोग अपने नयें घर में प्रवेश करते ही समस्याओं में घिर जाते है। जैसे-बीमार रहना, काम में बाधायें एंव आर्थिक नुकसान आदि। कुछ लोगों को नयें घर में जाने के बाद कई प्रकार के लाभ भी होते है।

आईये हम आपको बताते है कुछ ऐसे उपाय जिन्हें करने से आसानी से आपका घर बन जायेगा और उस घर में रहने वाले लोगों के जीवन में खुशी व समृद्धि बनी रहेगी...

पूरा घर एक साथ बनवाए...

पूरा घर एक साथ बनवाए...

  • जब भी आप घर बनवाना शुरू करें, उसे अधूरा न छोड़े। पूरा घर एक साथ बनवाने से उस घर में सदा लक्ष्मी का वास बना रहता है।
  • भवन की नींव भरते समय एक पात्र में शहद भरकर उसमें नाग-नागिन का जोड़ा, चॉदी की पादुकायें तथा अभियन्त्रित श्रीयन्त्र रखकर नींव के नीचे दबा देना चाहिए। ऐसा करने से हर प्रकार के दोष की शान्ति होती है एंव सुख समृद्धि बनी रहती है।
  • यदि आपकी कुण्डली में शनि की अशुभ स्थिति है तो घर निर्माण पहले से किसी ब्राहमण को गोदान अवश्य करें।
  •  मुसीबतें आपका पीछा नहीं छोड़ेंगी...

    मुसीबतें आपका पीछा नहीं छोड़ेंगी...

    • अगर कुण्डली में शनि चतुर्थ भाव में है तो पैतृक अथवा मकान पर निर्माण कदापि न करवाये वरना मुसीबतें आपका पीछा नहीं छोड़ेंगी।
    • यदि कुण्डली में दसवें घर में केतु है तो भवन निर्माण से पहले केतु का दान अवश्य करें। ऐसा करने से घर बनवाने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आयेगी।
    • आमतौर पर सभी लोगों को घर निर्माण से पहले पूर्जा-अर्चना करने के बाद कारीगरों एंव मजदूरों को मिष्ठान अवश्य खिलायें। ये उपाय करने से घर में धन की बरक्कत होती है।
    • कुण्डली में 11वें भाव में शनि है

      कुण्डली में 11वें भाव में शनि है

      • यदि आपकी कुण्डली में 6वें भाव में शनि है तो भवन निर्माण से पहले विधिवत वास्तु पूजन करके ही निर्माण प्रारम्भ करायें। ऐसा करने से आ रही बाधायें समाप्त हो जायेंगी।
      • अगर आपकी कुण्डली में 11वें भाव में शनि है तो आप घर निर्माण से पहले मुख्यद्वार की चौखट पर चन्दन की लकड़ी का छोटा सा टुकड़ा नीचे दबा दें।
      • यदि कुण्डली में शनि दशम भाव में है तो घर निर्माण से पहले मुख्यद्वार की चौखट पर शमी की लकड़ी नीचे दबा दें।
      • आर्थिक प्रगति

        आर्थिक प्रगति

        ये उपाय करने से बिना बाधाओं के आपका भवन बन जायेंगा एंव साथ में घर में रहने वालों की आर्थिक प्रगति होगी।

        शनि की साढ़ेसाती

        शनि की साढ़ेसाती

        • अगर आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और आप घर बनवाने की सोंच रहें है तो घर निर्माण करने से पूर्व मुख्यद्वार की चौखट पर घोड़े की नाल को मिटटी में दबा दे और नियमित 40 दिन सरसों के तेल की दीपक उस भूमि में जलायें जॅहा पर घर बनवाना है।
        • ऐसा करने से आपके भवन बनने में आ रही दिक्कते दूर होगी एंव आगे आर्थिक प्रगति होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+