Holika Dahan 2020: सिद्ध होती है होलिका दहन की रात्रि

नई दिल्ली। तंत्र-मंत्र और ज्योतिषीय दृष्टि से होलिका दहन की रात्रि को सबसे सिद्ध रात्रि माना जाता है। इस रात्रि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ ऐसी रहती है कि इस रात्रि में किए गए उपाय अनेक संकटों का नाश कर देते हैं, लेकिन ये उपाय किसी जानकार व्यक्ति की सलाह से, उसकी उपस्थिति में किए जाएं तो बेहतर होता है। ये उपाय न केवल आर्थिक संकट दूर करते हैं, बल्कि आपको तरक्की के पथ पर निरंतर अग्रसर करते रहते हैं। शास्त्रों में होलिका दहन की रात्रि में किए जाने वाले अनेक प्रयोगों के बारे में बताया है। होलिका फाल्गुन पूर्णिता 9 मार्च 2020 की रात्रि में किया जाएगा।

कुछ खास उपाय

कुछ खास उपाय

  • होलिका दहन वाले दिन आंकड़े के 21 पत्तों पर चंदन से श्रीराम लिखकर इसकी माला बनाएं और हनुमानजी को अर्पित करें। इससे शत्रुओं से रक्षा होती है और संकटों से रक्षा होती है।
  • होलिका दहन के दिन एक पीपल का पत्ता लेकर उस पर हनुमानजी के दाएं पैर के अंगूठे से सिंदूर लेकर त्रिशूल बनाएं और इसे घर के सभी सदस्यों के सिर पर से 7 बार एंटी क्लॉकवाइस घुमाकर शाम को होलिका दहन में डाल दें। इससे सभी प्रकार के संकट दूर होते हैं।
  • होलिका दहन की रात्रि में सरसो के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। दीपक में एक सफेद कौड़ी डाल दें। इसके बाद भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। इस प्रयोग से आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है।
21 गोमती चक्र

21 गोमती चक्र

  • यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति नहीं हो रही है तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात्रि में किसी निर्जन स्थान के शिवलिंग पर अर्पित करें। शिव मंदिर में रातभर जले ऐसा दीपक लगाएं। इससे बिजनेस में लाभ होगा और शीघ्र ही नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।
  • होली पर किसी गरीब को भोजन कराएं। भोजन में कुछ मीठा पदार्थ अवश्य शामिल करें। जिस मनोकामना की पूर्ति का संकल्प मन में लेकर यह प्रयोग करेंगे वह 21 दिन के भीतर अवश्य पूरी होगी।
  • जन्मकुंडली में राहु पीड़ा दे रहा हो तो एक सूखे नारियल का गोला लेकर उसमें छेद करके अलसी का तेल भरें। उसमें थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती होलिका में डाल आएं। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त होगा।
  • यदि बिजनेस में लगातार आर्थिक हानि हो रही हो तो घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दो बत्ती वाला दीपक लगाएं। दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना मन में करें। जब दीपक पूरा हो जाए यानी तेल समाप्त होकर बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दें।
सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

  • घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार का प्रत्येक सदस्य होलिका दहन में घी से भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाएं। साथ ही होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहूति डालें।
  • यदि आपको लगता है कि आप पर किसी ने टोना-टोटका कर दिया है तो होली की रात में होलिका दहन के समीप एक गड्ढा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौडि़यां दबा दें। अगले दिन कौडि़यों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से तंत्र क्रिया टोने टोटके की काट हो जाती है।
  • यदि आपके घर में नकारात्मक उर्जा का वास हो गया हो। कोई न कोई सदस्य बीमार रहता हो, परिवार में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं तो होलिका दहन के बाद उसमें से थोड़ी सी अग्नि अपने घर ले आएं और घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें। सरसों के तेल का दीपक लगाएं। इससे भूत-प्रेत का साया हो तो वह भी दूर हो जाता है।
  • होली की रात में 12 बजे से पहले एक नीबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। वापस चुपचाप घर आ जाएं। पीछे मुड़कर ना देखें। इससे बेरोजगारी की समस्या दूर हो जाती है और नौकरी के प्रस्ताव आने लगते हैं।
  • यदि आपका उधार दिया हुआ पैसा कोई लौटा नहीं रहा है तो होली की रात में 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 परिक्रमा करें। फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चंदन से लिखें जिससे पैसा लेना है। सफेद कागज को गोमती चक्र के साथ कही सुनसान जगह पर गड्ढा खोदकर गाड़ दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+