Holika Dahan 2018: होलिका दहन के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम, हो जाएगी मुसीबत

नई दिल्ली। आज होलिका दहन है, शाम सात बजे के बाद ही होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त है। ये लगभग 22 घंटों तक रहेगा। होलिका दहन के बाद ही रंग खेलना शुरू हो जाता है। होलिका दहन की पूजा बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसका खास महत्व होता है इसलिए इस दौरान बहुत सारी चीजें नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसका गलत प्रभाव आप और आपके परिवार पर पड़ता है।

चलिए जानते हैं उन खास बातों को जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है...

होलिका दहन के वक्त सोना नहीं चाहिए

होलिका दहन के वक्त सोना नहीं चाहिए

  • होलिका दहन के वक्त सोना नहीं चाहिए, हो सके तो आप पूजा में शामिल होइए और अगर आप शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो इस दौरान आप घर में सोइए नहीं बल्कि ईश्वर का ध्यान कीजिए।
  • घर में लड़ाई-झगड़ा ना करें बल्कि हो सके तो खुशी का माहौल बनाए रखिए।
  • होलिका दहन की रात किसी भी सुनसान जगह या श्‍मशान पर बिल्कुल ना जाएं। इस रात नकारात्‍मक शक्‍तियां बहुत हावी रहती हैं।

क्रोध से बचें, क्योंकि क्रोध लक्ष्मी जी को पसंद नहीं,

क्रोध से बचें, क्योंकि क्रोध लक्ष्मी जी को पसंद नहीं,

  • क्रोध से बचें, क्योंकि क्रोध लक्ष्मी जी को पसंद नहीं, ये आपके स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति दोनों का नाश करेगा।
  • कोशिश कीजिए होली के दिन नशा ना करें, क्योंकि नशा तनाव, कलह को जन्म देता है।
  • पति-पत्‍नी को शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए

    पति-पत्‍नी को शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए

    • होलिका दहन की रात पति-पत्‍नी को शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए।
    • शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन की तिथि पर बने संबंध से उत्पन्न संतान को जीवन में कष्ट का सामना करना पड़ता है।
    • कान्हा जी को अबीर लगाएं

      कान्हा जी को अबीर लगाएं

      • किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा दी गई वस्तु नहीं खानी चाहिए।
      • होली के दिन भले ही रंगों से सराबोर हो लेकिन शाम को मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने एक दीपक जरूर जलाएं।
      • होली के दिन सबसे पहले कान्हा जी को अबीर लगाएं और उसके बाद रंग खेलें, आपकी होली यादगार हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+