Holi 2025: किन रंगों से खेलें होली? कौन से रंग चमका देंगे आपके किस्मत के सितारे?
Holi 2025: होली के दिन अगर आप भी अपने किस्मत को चमकाना चाहते हैं तो हम आपको ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी बात बताने जा रहे है जिससे आपकी किस्मत बदल सकती है। होली के दिन सभी लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते है। इस बार 14 मार्च को पूरे देश में होली मनाई जाएगी। ऐसे में चलिए हम आपको बताते है कौन से ऐसे रंग और कौन से ऐसे उपाय है जो आपकी किस्मत के सितारे को चमका देंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंगों का भी अपना खास महत्व है। कुछ रंग आपकी किस्मत के सितारे को चमका सकते हैं तो कुछ रंग आपके लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का चुनाव करें और ये उपाय करके होली के त्योहार को आप और भी शुभ बना सकते हैं।

मेष और वृष राशि
मेष राशि वाले जातकों को लिए लाल, नारंगी, गुलाबी रंग शुभ हैं, जबकि काला और नीला रंग अशुभ हो सकता है। वहीं वृष राशि के जातकों की बात करे तो आपको लिए हरा, नीला, सफेद रंग शुभ हैं, जबकि लाल और पीला रंग अशुभ हो सकता है।
मिथुन और कर्क राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए पीला, हरा, गुलाबी रंग शुभ हैं, जबकि काला, लाल, नीला रंग अशुभ हो सकता है। जबकि कर्क राशि वालो के लिए सफेद, हरा, नीला रंग शुभ हैं, वहीं लाल, पीला रंग इनके लिए अशुभ हो सकता है।
सिंह और कन्या राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए लाल, पीला रंग शुभ हैं, जबकि काला, नीला रंग अशुभ हो सकता है। कन्या राशि वालों के लिए हरा, नीला रंग शुभ हैं, जबकि गहरा पीला और लाल रंग अशुभ हो सकता है।
तुला और वृश्चिक राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सफेद, हरा, नीला रंग शुभ हैं, जबकि काला रंग अशुभ हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल, कत्थई, मैरून रंग शुभ हैं, जबकि काला और नीला रंग अशुभ हो सकता है।
धनु और मकर राशि
धनु राशि के जातकों के लिए पीला, हरा, गुलाबी रंग शुभ हैं, जबकि काला, लाल, नीला रंग अशुभ हो सकता है। वहीं मकर राशि के जातकों की बात करे तो आपके लिए हरा, नीला, क्रीम रंग शुभ हैं, जबकि लाल, पीला और सफेद रंग अशुभ हो सकता है।
कुंभ और मीन राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए नीला, हरा, क्रीम, गहरे रंग शुभ हैं, जबकि लाल, पीला, नारंगी रंग अशुभ हो सकता है। वहीं मीन राशि वालों के लिए पीला, लाल, गुलाबी रंग शुभ हैं, जबकि गहरा नीला, हरा, काले रंग अशुभ हो सकता है।
इस दिन करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन तुलसी जी को गुलाल अर्पित करने से वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती है। होली के दिन सबसे पहले अपने इष्ट देव को रंग अर्पित करना चाहिए। उसके बाद परिवार के लोगों या मित्रों संग होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से किस्मत में वृद्धि होती है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है उन्हें गाय के चरणों पर गुलाल अर्पित करना चाहिए और उसे गुड़ व रोटी खिलानी चाहिए। इससे प्रेम संबंध में मजबूती आती है। हलांकि ये सारी जानकारी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार है इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications