Holi 2024 & Chandra Grahan: क्या ग्रहणकाल में रंग खेलना हानिकारक है? क्या सूतक लगा है?
Holi 2024 & Chandra Grahan Today: आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी कि होली पर्व है लेकिन आज ही साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भी है।

इसलिए लोगों के मन में होली के त्योहार को लेकर थोड़ी शंका पैदा हो गई है क्योंकि ग्रहण काल जिस वक्त लगेगा उस वक्त भारत में रंग खेलने का वक्त है, ऐसे में लोगों के मन में थोड़ा भय है कि रंग खेलें या नहीं?
तो आपको बता दें कि भारत में ग्रहण प्रभावी नहीं है इसलिए ना तो इसका सूतक काल लगा है और ना ही इससे पूजा प्रभावित हो रही है। यही नहीं इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है इसलिए किसी भी तरह से भयभीत होने की जरूरत नहीं है और आप सभी लोग आराम से रंग खेल सकते हैं।
कब लगेगा चंद्र ग्रहण ( Chandra Grahan Time)
चंद्र ग्रहण आज सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3:02 बजे तक रहेगा।
कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ( Chandra Graha Place)
आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण नॉर्वे, इटली, पुर्तगाल, रूस, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, फ्रांस ।
फाल्गुन मास की पूर्णिमा ( Purnima Puja)
वैसे आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा है तो आज के दिन चंद्रमा की खास पूजा करने से इंसान को सुख, समृद्धि और सम्मान की प्राप्ति होती है, यही नहीं होली के अवसर पर आने वाली इस पूर्णिमा पर अगर अविवाहित लोग चंद्रमा की खास पूजा करें तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है और अगर कोई विवाहित जोड़ा आज के दिन चंद्रदेव की पूजा करता है तो उसके वैवाहिक जीवन में आने वाले सारे कष्टों का अंत होता है और वो हर प्रकार के सुख का भागीदार बनता है।
आज करें चंद्रदेव की विशेष आरती ( Chandra Dev Aarti)
- ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा |
- दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी |
- रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी |
- दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी |
- जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे |
- सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि |
- योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें |
- ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा |
- वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी |
- प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी |
- शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी |
- धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे |
- विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी |
- सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें |
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications