Vivah Muhurat 2024 full list : शुभ समय में होगा विवाह तो सुखमय रहेगा दांपत्य जीवन

Vivah Muhurat 2024 full list in Hindi: विवाह एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण संस्कार है और यह सभी धर्मों में शिद्दत से निभाया जाता है, लेकिन हिंदू धर्म में इसका महत्व कुछ अधिक है इसीलिए विवाह से पूर्व ग्रह नक्षत्रों के आधार पर विवाह करने का सही मुहूर्त निकाला जाता है। मुहूर्त शास्त्र अत्यंत वैज्ञानिक पद्धति है जो वैवाहिक जीवन की संपूर्णता और सुखद जीवन का मार्ग दिखाता है।

 Vivah Muhurat

विवाह का मुहूर्त निकालने के लिए सूर्य, गुरु और चंद्र की शुद्धि होना आवश्यक है। वधू की राशि से गुरु और चंद्र 4, 8, 12वां नहीं होना चाहिए और वर की राशि से सूर्य और चंद्र 4, 8, 12वां नहीं होना चाहिए। इसके अलावा अन्य शुद्धियां भी देखी जाती हैं। हम यहां प्रस्तुत कर रहे हैं वर्ष 2024 के सभी सर्वमान्य मुहूर्त। आप वर-कन्या की नाम राशि और अपनी सुविधा के अनुसार स्थानीय पुरोहितों से मुहूर्त निकलवा सकते हैं।

वर्ष 2024 में विवाह के शुद्ध मुहूर्त 25

वर्ष 2024 में विवाह के शुद्ध मुहूर्त 25 हैं। पंचांग और देशकाल भेद से मुहूर्तों की संख्या कम ज्यादा भी हो सकती है। इसके अलावा अशुद्ध मुहूर्त भी हैं जिनमें शुद्धि शांति की आवश्यकता होती है किंतु यहां सिर्फ शुद्ध मुहूर्त ही दिए जा रहे हैं।

जनवरी 2024- पौष- माघ

  • 16 जनवरी मंगलवार- पौष शुक्ल 6
  • 20 जनवरी शनिवार- पौष शुक्ल 10
  • 27 जनवरी शनिवार- माघ कृष्ण 2
  • 28 जनवरी रविवार- माघ कृष्ण 3
  • 30 जनवरी मंगलवार- माघ कृष्ण 4
  • 31 जनवरी बुधवार- माघ कृष्ण 5

फरवरी 2024- माघ

  • 4 फरवरी रविवार- माघ कृष्ण 9
  • 6 फरवरी मंगलवार- माघ कृष्ण 11
  • 12 फरवरी सोमवार- माघ शुक्ल 3
  • 18 फरवरी रविवार- माघ शुक्ल 9
  • 19 फरवरी सोमवार- माघ शुक्ल 10

मार्च 2024-फाल्गुन

  • 2 मार्च शनिवार- फाल्गुन कृष्ण 6
  • 4 मार्च सोमवार- फाल्गुन कृष्ण 8
  • 5 मार्च मंगलवार- फाल्गुन कृष्ण 9
  • 6 मार्च बुधवार- फाल्गुन कृष्ण 11

14 मार्च से 12 अप्रैल तक मीन मलमास रहने से विवाह मुहूर्त नहीं हैं।

अप्रैल 2024- चैत्र-वैशाख

  • 18 अप्रैल गुरुवार- चैत्र शुक्ल 10
  • 23 अप्रैल मंगलवार- चैत्र शुक्ल 15
  • 26 अप्रैल शुक्रवार- वैशाख कृष्ण 2
  • 28 अप्रैल रविवार- वैशाख कृष्ण 4
  • 29 अप्रैल से 4 जुलाई तक शुक्र अस्त रहेगा।

8 मई से 2 जून तक गुरु अस्त रहेगा।

जुलाई 2024- आषाढ़

  • 9 जुलाई मंगलवार- आषाढ़ शुक्ल 3
  • 11 जुलाई गुरुवार- आषाढ़ शुक्ल 5
  • 15 जुलाई सोमवार- आषाढ़ शुक्ल 9

17 जुलाई से 12 नवंबर तक देवशयन रहने के कारण विवाह नहीं होंगे।

  • नवंबर 2024- मार्गशीर्ष
  • 16 नवंबर शनिवार- मार्गशीर्ष कृष्ण 1
  • 22 नवंबर शुक्रवार- मार्गशीर्ष कृष्ण 7

दिसंबर 2024- मार्गशीर्ष

14 दिसंबर शनिवार- मार्गशीर्ष शुक्ल 14

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+