VASTU TIPS : घर की बगिया भी आपको बना सकती है मालामाल, जानिए कैसे ?
Vastu Tips For Garden: यदि आप अपने घर में बगिया लगाने के शौकीन हैं तो इसे लगाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखा जाना जरूरी है।
क्योंकि यदि घर में लगी बगिया वास्तु के नियमों के अनुसार बनी हुई है तो यह आपकी किस्मत का द्वार खोल सकती है।वास्तु शास्त्र में घर में गार्डन लगाने के संबंध में अनेक नियम बताए गए हैं।

सही दिशा में लगाएं गार्डन
सबसे पहले दिशा की बात करें तो घर में गार्डन लगाने के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर और पूर्व मानी गई है। इस दिशा में लगाया गया गार्डन हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता रहेगा। दक्षिण या पश्चिम दिशा में गार्डन भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।
गार्डन किस्मत के दरवाजे खोल देता है
इससे संपूर्ण घर के वास्तु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे परिवार के सदस्यों को कोई न कोई परेशानी बनी ही रहती है। उत्तर दिशा में लगाया हुआ गार्डन किस्मत के दरवाजे खोल देता है। इससे करियर में भी ग्रोथ मिलती है। उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ रहता है।
कहां क्या लगाएं
- यदि आप अपने घर के गार्डन में फलदार पौधे लगा रहे हैं तो इन्हें हमेशा पूर्वी दिशा में लगाना चाहिए।
- यदि आप लाल या पिंक कलर के फूलों के पौधे लगा रहे हैं तो इन्हें गार्डन के दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।
- गार्डन में कंटीले पौधे लगाने से बचना चाहिए, चाहे वह गुलाब का पौधा ही क्यों न हो।
- यदि घर में छोटा गार्डन है तो उसमें लंबे जाने वाले पेड़ नहीं लगाना चाहिए। ये घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रोकते हैं।
- घर के गार्डन में पीपल का पेड़ लगाने से बचना चाहिए।
- गार्डन में छोटा फव्वारा लगाना शुभ रहता है और इसे पूर्वी दिशा में बनाया जा सकता है।
- क्रासुला का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि का वास उस पूरे परिवार में रहता है।
- मोर पंखी का पौध गार्डन में अवश्य लगाना चाहिए। यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है।












Click it and Unblock the Notifications