Navratri 2019: आपकी राशि के लिए कैसी है शारदीय नवरात्रि की ग्रह स्थितियां?

नई दिल्ली। मां दुर्गा की आराधना का नौ दिनी पर्व शारदीय नवरात्रि 29 सितंबर 2019, रविवार से प्रारंभ हो रहा है और 7 अक्टूबर को महानवमी के साथ समापन होगा। शास्त्रीय कथन है कि देवी दुर्गा की आराधना से नवग्रहों की पीड़ा से शीघ्र मुक्ति मिल जाती है। इस शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ होने के समय की ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ज्ञात किया जा सकता है कि किस राशि वाले जातक पर इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

सबके लिए शुभ है ये नवरात्रि

सबके लिए शुभ है ये नवरात्रि

घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 29 सितंबर 2019 रविवार को हस्त नक्षत्र, ब्रह्मा योग, किंस्तुघ्न करण और कन्या राशि के चंद्रमा की साक्षी में हो रहा है। हस्त नक्षत्र का स्वामी सूर्य, ब्रह्मा योग का स्वामी अश्विनीकुमार और किंस्तुघ्न करण का स्वामी वायु है। इसके साथ ही इस दिन अमृतसिद्धि योग भी है और बुध तुला राशि में गोचर करने वाला है। पंचांग के पांचों अंगों की यह स्थिति अत्यंत शुभ मानी जा रही है। क्योंकि इस दिन रविवार है और सूर्य का नक्षत्र हस्त भी है। यह नवरात्रि सभी राशि वाले जातकों के लिए किसी न किसी रूप में शुभ साबित होगी।

 मां दुर्गा विशेष कृपा बरसाने वाली हैं...

मां दुर्गा विशेष कृपा बरसाने वाली हैं...

  • मेष: मेष राशि वाले जातकों पर शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा विशेष कृपा बरसाने वाली है। आपके शत्रुओं का दमन होगा और आप विजेता की तरह उभरेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने संबंधों के बल पर जीवन में नई ऊंचाइयां छूने वाले हैं। मेष राशि के जातक ऊं दुं दुर्गायै नमः मंत्र का पाठ नवरात्रि में करेंगे तो आपकी सारी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होंगी।
  • वृषभ: वृषभ राशि के जातक देवी दुर्गा की कृपा से आर्थिक संपन्नता की राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन ध्यान रहे इस धन का अपव्यय बिलकुल ना हो। आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी और आपको कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। शारदीय नवरात्रि में वृषभ राशि के जातक देवी दुर्गा के अष्टभुजा स्वरूप की पूजा करेंगे तो हर तरह से लाभ ही लाभ होगा।
  • मिथुन: इस राशि वालों के लिए यह नवरात्रि विशेष शुभ साबित होने वाली है, क्योंकि इस राशि का स्वामी बुध नवरात्रि प्रारंभ होने के दिन से शुक्र की राशि तुला में जाएगा। इनके भौतिक सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्र-आभूषणों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। मिथुन राशि के जातक नवरात्रि में प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
  • कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए यह नवरात्रि बौद्धिक रूप से शुभ साबित होगी। यानी जो लोग दिमागी कार्यों के अधिक इ्रस्तेमाल वाले काम करते हैं, लेखक, शिक्षक, वैज्ञानिक, गणितज्ञ हैं उन्हें कोई बड़ा सम्मान, फैलोशिप मिल सकती है। इस राशि के जातक नवरात्रि में कन्याओं को भोजन करवाकर उनके मनपसंद उपहार भेंट करें।
मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि

मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि

  • सिंह: इस राशि के लिए नवरात्रि का अत्यंत प्रभावी असर होने वाला है क्योंकि नवरात्रि का प्रारंभ रविवार और हस्त नक्षत्र से हो रहा है। दोनों के स्वामी सूर्य हैं और सिंह राशि के स्वामी भी सूर्य हैं। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि खर्च की अधिकता जरूर रहेगी, लेकिन फिर भी कोष में वृद्धि करने में कामयाब होंगे। दुर्गा सप्तशती का पाठ नियमित करें।
  • कन्या: कन्या राशि के स्वामी बुध नवरात्रि प्रारंभ होते ही शुक्र की राशि में तुला में गोचर करेंगे। इसका असर यह होगा कि कर्क राशि के सुख-सम्मान में वृद्धि होगी। यह रोग मुक्ति का समय रहेगा। आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। नवरात्रि में प्रतिदिन मंदिर जाकर देवी दुर्गा के दर्शन करें। यथाशक्ति कन्याओं को उपहार-भेंट दें। भोजन करवाएं।
  • तुला: इस राशि के जातक मां दुर्गा की कृपा से आर्थिक रूप से संपन्न होंगे, लेकिन ध्यान रहे इस दौरान कोई आपके भोलेपन का गलत फायदा उठा सकता है। शत्रु सक्रिय हो रहे हैं। आप किसी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। शत्रुओं के नाश और सर्वत्र रक्षा के लिए दुर्गा सप्तशती का नियमित पाठ करें। इसके बाद सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ भी करें।
  • वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवरात्रि की ग्रह स्थितियां अनुकूल साबित होगी। आप चाहे किसी भी फील्ड में काम कर रहे हों आपको तरक्की और सम्मान प्राप्त होने वाला है। पारिवारिक जीवन के संकटों का समाधान इस बार की नवरात्रि दे कर जाएगी। मां दुर्गा की पूर्ण कृपा पाने के लिए प्रतिदिन देवी को एक गुलाब का पुष्प अवश्य अर्पित करें।
चंडिका स्तोत्र का नियमित पाठ जरूर करें...

चंडिका स्तोत्र का नियमित पाठ जरूर करें...

  • धनु: धनु राशि के जातक इस नवरात्रि में चंडिका स्तोत्र का नियमित पाठ जरूर करें। आपके लिए भाग्य के दरवाजे खुल जाएंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। आप अपने स्वयं के नए मकान में प्रवेश करेंगे। नया वाहन खरीदने के योग भी बनेंगे। जो युवक-युवतियां अविवाहित हैं वे नवरात्रि में प्रतिदिन शिव परिवार की पूजा करें और देवी को मिष्ठान्न का नैवेद्य लगाएं।
  • मकर: इस राशि के लिए जातकों के लिए नवरात्रि का शुभ प्रभाव होगा। आपके प्रभाव क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। धर्म, ज्योतिष, योग, अध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के अनेक अवसर मिलेंगे। इनसे आपकी आर्थिक पारिवारिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। नवरात्रि में गरीबों को भोजन करवाएं, वस्त्र भेंट करें। संभव हो तो नवरात्रि के उपवास रखें।
  • कुंभ: कुंभ राशि के जातकों की धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। नए भूमि, भवन, वाहन खरीदने का योग बनेगा। नवरात्रि में नया व्यापार प्रारंभ करेंगे। पुराने बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। प्रतिदिन ऊं दुं दुर्गायै नमः मंत्र की पांच माला जाप करें। जो चाहेंगे वह पूरा होगा, देवी की पूर्ण कृपा आएगी।
  • मीन: इस राशि के लिए नवरात्रि की ग्रहीय स्थितियां अनेक मायनों में विशेष होगी। इस नवरात्रि यदि दुर्गा मां के नौ स्वरूप की ठीक से साधना कर ली तो जीवन में फिर कभी किसी प्रकार का संकट नहीं आएगा। धन, पद, प्रतिष्ठा, सम्मान, सुख, वैभव में वृद्धि होगी। नवरात्रि के अंतिम दिन देवी की स्वरूप नौ कन्याओं का पूजन कर भोजन करवाएं और वस्त्र भेंट करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+