Religion: सारी इच्छाओं की पूर्ति करता है बत्तीसा यंत्र
नई दिल्ली। किसी व्यक्ति के जीवन में जब कठिनाइयां आने लगती हैं तो वह ज्योतिषियों के पास समस्याओं का कारण जानने और उनका निवारण करने के लिए पहुंचता है। कई बार कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं जो अचानक आ जाती है और सब कुछ तहस-नहस हो जाता है। खासकर कई व्यापारियों ने अक्सर महसूस किया होगा कि उनका बिजनेस अच्छा चलते-चलते अचानक उसमें हानि होने लगी। अचानक ढेर सारे पैसे का नुकसान हो गया या कहीं पैसा फंस गया। ऐसी परेशानी से निजात दिलाने का एक अनुभवी और सटीक उपाय है बत्तीसा यंत्र।

बत्तीसा यंत्र
बत्तीसा यंत्र धन को खींचने वाला एक चमत्कारिक यंत्र है। कई तंत्र शास्त्रों में इस यंत्र का जिक्र आया है। यह यंत्र खासकर व्यापारियों के लिए होता है। कहा गया है कि जिस प्रतिष्ठान में बत्तीसा यंत्र होता है, वहां कभी धन की कमी नहीं रहती। बेकार के कार्यों में धन खर्च नहीं होता और व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होती जाती है। आइये जानते हैं बत्तीसा यंत्र को कब और कैसे बनाया जाता है। इसकी स्थापना कब की जाती है।

शुक्ल पक्ष
किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष में जब सूर्य का नक्षत्र जैसे कृतिका, उत्तरा फाल्गुनी या उत्तराषढ़ा आए उस दिन शुभ मुहूर्त में बत्तीसा यंत्र को भोजपत्र पर आक की कलम से आक के दूध में केसर और गोरोचन से लिख लें। इसके बाद ''ऊं हीं हंसः घृणि सूर्याय नमः' मंत्र की एक माला से अभिमंत्रित करके यंत्र को तांबे के ताबीज में रखकर दाहिनी भुजा पर बांध लें। इससे सारे कार्य पूरे होने लगते हैं। जो व्यक्ति इस यंत्र को बांधकर व्यापार करता है, उसे कभी हानि नहीं उठाना पड़ती।

मुकदमे में जीत मिलती है
बत्तीसा यंत्र को तांबे की प्लेट पर खुदवाकर प्राण प्रतिष्ठा करके अपनी दुकान या घर में रखने से भी सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। लेकिन प्राण प्रतिष्ठित यंत्र की नियमित पूजा की जाना आवश्यक है। जहां भी यह यंत्र प्रतिष्ठित है वहां पूजा करके प्रतिदिन आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करने से बड़े से बड़े संकट समाप्त हो जाते हैं और सभी कार्य आसानी से संपन्न होने लगते हैं।

यह है बत्तीसा यंत्र
इसमें 16 खाने होते हैं, चार पंक्तियां आड़ी और चार खड़ी
पहली पंक्ति के एक-एक खाने में क्रमशः ये अंक लिखें: 8, 15, 2, 7
दूसरी पंक्ति के एक-एक खाने में क्रमशः ये अंक लिखें: 6, 3, 12, 11
तीसरी पंक्ति के एक-एक खाने में क्रमशः ये अंक लिखें: 14, 9, 8, 1
चौथी पंक्ति के एक-एक खाने में क्रमशः ये अंक लिखें: 4, 5, 10, 13












Click it and Unblock the Notifications