Guru Uday: 26 दिन बाद फिर उदय हुआ गुरु, इन 5 राशियों पर जमकर होगी धनवर्षा
Guru Uday: शुभ कार्यों का प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति अर्थात् गुरु 26 दिन बाद 8 जुलाई को प्रात: 6 बजकर 48 मिनट पर पूर्व दिशा में उदय हुआ है। गुरु 12 जून को पश्चिम दिशा में अस्त हुआ था। गुरु के उदय होने से शुभ फलों में वृद्धि हो। कार्यों में उन्नति होती है। होगी। वैवाहिक जीवन में संयम और सुखद स्थितियां बनती है, आर्थिक स्थिति में सुधार होता है, सभी राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव होता है।
है। कुछ राशियों के लिए तो यह किस्मत का दरवाजा खोलने जैसा होगा। जिनमें मेष, मिथुन, सिंह , तुला और धनु राशि का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

राशियों पर प्रभाव (Guru Uday)
- मेष : मेष राशि के लिए गुरु तीसरे भाव में उदय हो रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े भाई बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। युवक-युवतियों के वैवाहिक जीवन की बाधा दूर होगी।
- वृषभ : दूसरे भाव में गुरु का उदय होना आर्थिक दृष्टि से अति उत्तम रहने वाला है। धन वृद्धि होगी। जो भी काम करेंगे उसमें लाभ होगा, दूसरे भाव का गुरु आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ाएगा और लोग आपसे प्रभावित रहेंगे।
- मिथुन : इसी राशि में गुरु का गोचर चल रहा है इसलिए इस राशि के जातकों को विशेष शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। परिवार के साथ सामंजस्य अच्छा बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। लाभ होगा।
सिंह को मिलेगा आर्थिक लाभ (Guru Uday)
- कर्क : द्वादश का बृहस्पति आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। यहां गुरु के उदय होने से लंबित परियोजनाएं गति तो पकड़ेंगी लेकिन उनमें विशेष सफलता होती दिखेगी नहीं। कर्ज बढ़ सकता है।
- सिंह : लाभ भाव में गुरु का उदय होना आर्थिक दृष्टि से तो उत्तम रहेगा लेकिन परिवार के साथ टकराव हो सकता है। आपके कार्यों को पूर्ण महत्व नहीं मिलने के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।
- कन्या : कर्म स्थल पर गुरु के उदय होने से कार्यक्षेत्र में विशेष सफलताएं मिलने वाली हैं। नए व्यवसाय प्रारंभ करने का समय है। नौकरी में बड़े बदलाव बड़ा पद मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए उत्तम रहेगा।
तुला के लिए खुलेंगे भाग्य के दरवाजे (Guru Uday)
- तुला : भाग्य स्थान में गुरु का उदय होना श्रेष्ठ है। आपके अब तक के अटके हुए काम चल पड़ेंगे। भाग्य के दरवाजे खुलेंगे। अनेक माध्यमों से धन आएगा और उसका सही उपयोग करने में सफल होंगे। नए मित्र बनने वाले हैं।
- वृश्चिक : अष्टम में बृहस्पति के उदय होने से मिलेजुले परिणाम मिलने वाले हैं। आपके काम तेजी से होंगे। नया सीखने के लिए प्रवृत्त होंगे। शुभ फलदायी यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाने का प्रयास सफल होगा।
- धनु : सप्तम में गुरु के उदय होने से सबसे ज्यादा प्रभाव आपके दांपत्य जीवन पर होने वाला है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर होगी और प्रेम में वृद्धि होगी। पार्टनर साझेदारी में कोई काम भी प्रारंभ कर सकते हैं।
मकर के लिए गुरु का उदय होना श्रेष्ठ (Guru Uday)
- मकर : छठे भाव में गुरु का उदय होना श्रेष्ठ रहेगा। रोगों में कमी आएगी। जो लोग आपका पैसा लेकर बैठे हैं वे स्वयं चलकर आएंगे और पैसा देंगे। धन आएगा और उसका उपयोग पारिवारिक जीवन को सुखी बनाने में करेंगे।
- कुंभ : पंचम में गुरु के उदय होने से प्रेम संबंधों को मजबूती मिलेगी किेंतु कुछ मामलों में आपसी विवाद भी हो सकता है क्योंकि गुरु यहां स्थान नाश करता दिख रहा है। आपको संतान की ओर से कष्ट मिल सकता है।
- मीन : सुख स्थान में गुरु का उदय होना हर तरह से लाभदायक होगा। आपके काम तेजी से चल पड़ेंगे। आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। धैर्य और संयम का शुभ परिणाम मिलने वाला है और यह आपको उन्नति दिलाएगा।












Click it and Unblock the Notifications