Guru Pushya Yog 2025: गुरु पुष्य योग आज, इस मुहूर्त में करें शुभ काम, बदल जाएगी किस्मत

Guru Pushya Yog 2025: आज साल 2025 का दूसरा बेहद पवित्र और शक्तिशाली गुरु पुष्य योग बन रहा है , यह योग सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 9 मिनट से लेकर रात्रि में 12 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इस प्रकार 17 घंटे 59 मिनट का यह महामुहूर्त सर्वसिद्धिदायक रहने वाला है। इस महामुहूर्त का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को उठाना चाहिए।

क्या महत्व है गुरु-पुष्य का

पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है और गुरु इसके देवता हैं और शनि स्वामी है। इसलिए यह नक्षत्र अत्यंत शुभ की श्रेणी में आता है। स्थायी कार्यों को देने वाले इस नक्षत्र में जो भी काम किए जाते हैं वे सफल होते हैं। करियर, धन, विवाह संबंध, प्रेम, पारिवारिक स्थिति, शिक्षा, दान-पुण्य आदि के लिए गुरु पुष्य का संयोग श्रेष्ठतम होता है।

Guru Pushya Yog 2025

क्या करें इस दिन

  • गुरु पुष्य शुभ संयोग में स्वर्ण खरीदना शुभ होता है। इस दिन सोना या सोने के आभूषण खरीदें। भूमि, भवन, संपत्ति, पीतल-कांसे के बर्तन खरीदना भी शुभ होता है।
  • गुरु पुष्य के संयोग में नए कामकाज प्रारंभ करना शुभ माना जाता है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के लिए यह संयोग अत्यंत शुभ होता है।
  • इस दिन अपने घर में रखे हुए सभी स्वर्ण और चांदी के आभूषणों को निकालकर हल्दी से इनका पूजन करें, लाभ होगा।

विवाह बाधा दूर करने के लिए

जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है। वह गुरु पुष्य के शुभ संयोग में सुबह पानी में हल्दी डालकर स्नान करें। इसमें एक चुटकी नवग्रह शांति औषधि भी डालें। इसके बाद पीले वस्त्र पहनें। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं और फिर श्रीकृष्ण का पूजन करें। पीले पुष्पों से उनका श्रृंगार करें। इसके बाद केले के पेड़ में हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं और हल्दी से ही पेड़ का पूजन करें। इससे विवाह की बाधा दूर हो जाएगी।

धन प्राप्ति के लिए (Guru Pushya Yog 2025)

धन प्राप्ति का सर्वश्रेष्ठ दिन होता है गुरु पुष्य। इस दिन एक पीले कपड़े में केसर की स्याही से श्रीं श्रीं श्रीं 27 बार लिखें। इसका पूजन करें। श्रीसूक्त के 21 पाठ करें और इस कपड़े में पांच पीली कौड़ी और पांच गोमती चक्र बांधें। इसे अपनी तिजोरी में रखें। इससे धन आने लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+