Guru ka Rashi Parivartan: साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन आज, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

Guru ka Rashi Parivartan : ग्रहों में सूर्य के बाद सबसे प्रमुख ग्रह बृहस्पति (गुरु) का महत्व ज्योतिष के साथ-साथ हिंदू धर्म के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार, विवाह आदि में भी है। बृहस्पति के शुभ होने पर ही शुभ और मांगलिक कार्य किए जाते हैं। किसी का बृहस्पति खराब हो तो उसके विवाह में परेशानी आती है। जन्म कुंडली में बृहस्पति खराब हो तो मनुष्य कहीं का नहीं रहता।

ऐसे सबसे महत्वपूर्ण ग्रह बृहस्पति का राशि परिवर्तन 14 मई 2025 को होने जा रहा है। बृहस्पति एक राशि में एक वर्ष रहता है, इस लिहाज से यह साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन है। बृहस्पति 14 मई को रात्रि में 10 बजकर 34 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहा है। बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र के तृतीय चरण में प्रवेश करेगा।

Guru ka Rashi Parivartan

अतिचारी होकर करेगा कर्क में प्रवेश

गुरु भले ही 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करे लेकिन यह अतिचारी अर्थात् तीव्र गति से चलते हुए पांच महीने बाद ही 18 अक्टूबर को सायं 7 बजकर 45 मिनट पर अगली राशि कर्क में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद यह 11 नवंबर को रात्रि 10 बजकर 15 मिनट पर वक्री हो जाएगा। वक्री गति से चलते हुए 5 दिसंबर 2025 को सायं 5 बजकर 22 मिनट पर पुन: मिथुन राशि में आ जाएगा। इस प्रकार गुरु का गोचर इस वर्ष मिथुन और कर्क राशि में होता रहेगा।

ऐसे होगा गुरु का परिवर्तन

  • 14 मई : मिथुन राशि में प्रवेश रात्रि 10:34
  • 18 अक्टूबर : कर्क राशि में प्रवेश सायं 7:45
  • 11 नवंबर : कर्क राशि में वक्री रात्रि 10:15
  • 5 दिसंबर : मिथुन राशि में प्रवेश सायं 5:22

बुध की राशि में क्या योग बनाता है

बृहस्पति जब बुध की राशि मिथुन या कन्या में प्रवेश करता है तो यह सुयोग राजयोग बनता है। इस राजयोग का प्रभाव सभी जातकों पर शुभ पड़ता है। क्योंकि बृहस्पति जहां विवेक, तर्कशीलता, सात्विकता का प्रतीक है वहीं बुध बुद्धिमत्ता और सोच-समझकर निर्णय लेने का ग्रह है।

एक-दूसरे की राशि में गोचर करने से राजयोग बनता है

दोनों के एक-दूसरे की राशि में गोचर करने से बनने वाला सुयोग राजयोग कहलाता है। इसके प्रभाव से मनुष्यों में सात्विकता का संचार होता है किंतु यह साहस भी प्रदान करता है। यदि कोई आगे होकर परेशान करे तो यह मुंहतोड़ जवाब देना भी जानता। सुयोग राजयोग के कारण मनुष्य अधिक व्यावहारिक और समझदार हो जाता है। लोगों को तात्कालिक रूप से उसमें कमजोरी दिखाई देती है लेकिन उसके बड़े परिणाम कुछ भविष्य में देखने को मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+