Guru ka Gocher: गुरु की बदली चाल, जानिए राशियों पर क्या होगा प्रभाव?

Guru ka Gocher: साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन 1 मई को होने जा रहा है। देवगुरु बृहस्पति 1 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में गोचर प्रारंभ कर देंगे।

बृहस्पति का यह गोचर बड़े पैमाने पर सभी राशियों के साथ प्रकृति, पर्यावरण, देश-विदेश और राजनीतिक, आर्थिक गतिविधियों पर असर डालेगा।

Guru ka Gocher

गुरु का गोचर

1 मई 2024 से 14 मई 2025 तक वृषभ में

गुरु अस्त

  • 8 मई 2024 प्रात: 7:29 से
  • 4 जून 2024 प्रात: 4:58 तक
  • कुल अस्त अवधि- 27 दिन

गुरु वक्री

  • 9 अक्टूबर 2024 दोप 12:33 से
  • 4 फरवरी 2025 दोप 3:09 तक
  • कुल वक्री अवधि- 119 दिन

राशियों पर असर

मेष : बृहस्पति राशि परिवर्तन करने के बाद आपके दूसरे स्थान में आ जाएगा। यहां आपको धन की तंगी दूर होगी। बृहस्पति का शुभ प्रभाव आपके कर्मों को जागृत करेगा और आपकी वाणी का बल मिलेगा। आर्थिक संकट दूर होने के साथ ही सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा, सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा।

वृषभ : इसी राशि में बृहस्पति के आने का सर्वाधिक शुभ फल आपको ही मिलने वाला है। आपके अटके हुए काम चल पड़ेंगे। शारीरिक कष्ट कम होगा। धन लाभ और नए कामकाज प्राप्त होंगे। पारिवारिक सामंजस्य बनने लगेगा। आपके कार्यों को महत्व मिलेगा और संकट का समय टल जाएगा। व्यापार में उन्नति करेंगे। सही निर्णय ले पाएंगे।

मिथुन : आपके द्वादश स्थान में बृहस्पति आना लाभ का सौदा रहेगा। फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। मानसिक शारीरिक कष्ट दूर होंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा तालमेल बनने लगेगा। स्वास्थ्यगत संकट दूर होंगे। नौकरी और व्यापार व्यवसाय में उन्नति को प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

कर्क : बृहस्पति इस राशि में उच्च का होता है और यह आपके एकादश स्थान में गोचर करेगा। आर्थिक सुगमता प्राप्त होगी। अनेक माध्यमों से धन का संचय होगा। नए व्यापारिक कामकाज करें लाभ होगा। परिवार के साथ संबंध सुधारने के प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्यगत थोड़ी परेशानी बनी रहेगी किंतु चिंता की कोई बात नहीं है।

सिंह : दशम भाव में बृहस्पति आने से आजीविका का संकट दूर होगा। यदि अब तक आप नौकरी और काम की तलाश में हैं तो यह आपको मिल जाएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दांपत्य में मधुरता आएगी। पिता के साथ यात्राएं करने के योग बनेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के साथ समाज में आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने वाली है।

कन्या : आपके भाग्य को बल मिलेगा क्योंकि बृहस्पति आपके भाग्य भाव में विराजमान रहेंगे। जीवन में अब तक जो भी खोया है वो बृहस्पति लौटाने आ रहे हैं। धन, मान, सुख, संपत्ति, प्रेम, सम्मान सबकुछ आपको मिल सकता है। नई नौकरी और नया व्यापार मिल जाएगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। अविवाहितों के विवाह के योग भी बनने लगेंगे।

तुला : आपके लिए बृहस्पति का गोचर थोड़ा कष्टमय हो सकता है। अष्टम भाव का बृहस्पति शुभ फल नहीं देता इसलिए आपको शारीरिक मानसिक रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। अपने काम से काम रखें, दूसरों को लेकर चिंता न करें। धन का संकट रहेगा। परिवार से सामंजस्य बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक : इस राशि के अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। दांपत्य जीवन में चल रहे टकराव दूर होंगे। साझेदारी में कोई काम प्रारंभ करेंगे तो उसमें लाभ होगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। अत्यधिक बहकावे में आकर कहीं निवेश न करें, गुरु गोचर की अवधि में हर प्रकार के निवेश सोच-समझकर करने होंगे।

धनु : आपके लिए बृहस्पति का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। कोर्ट कचहरी के मुकदमों का फैसला आपके पक्ष में आएगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। लंबे समय से जिन रोगों को लेकर परेशान चल रहे हैं वह धीरे-धीरे दूर होने लगेंगे। आर्थिक समस्याओं का हल मिलेगा। परिवार और मित्रों के साथ बिगड़े संबंध सुधरने वाले हैं।

मकर : आपकी राशि में बृहस्पति नीच के हो जाते हैं और पंचम भाव में गोचर करेंगे। इसे शुभ नहीं कहा जा सकता। प्रेम संबंध, संतानपक्ष और शिक्षा के क्षेत्र में विपरीत असर पड़ सकता है। परिवार के साथ तालमेल अच्छा नहीं रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम में कमी आएगी। स्वास्थ्य में गड़बड़ी बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ : चतुर्थ में बृहस्पति का आना हर प्रकार से शुभ रहेगा। आपके मातृपक्ष की चिंता दूर होगी। आर्थिक सुदृढ़ता आएगी। पारिवारिक जीवन मजबूत बनेगा। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। अटके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे। राज्यपक्ष मजबूत होगा।

मीन : आपके तृतीय स्थान में बृहस्पति के आने से आपको मानसिक और शारीरिक बल प्राप्त होगा। परिवार और भाई-बहनों के साथ सामंजस्य बनेगा। कार्य-व्यवसाय, नौकरी में उच्चतम स्तर प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम संबंध मतबूत होंगे। धन का कोई संकट नहीं रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और धार्मिक क्षेत्रों की यात्राएं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+