Guru ka Gocher: गुरु का रोहिणी में प्रवेश, अब इन खास लोगों पर बरसेगा पैसा, कहीं इस लिस्ट में आप तो नहीं?

Guru enters Rohini: देव गुरु बृहस्पति का रोहिणी नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश 27-28 जून की मध्यरात्रि में 1 बजकर 56 मिनट से हो गया है। बृहस्पति नक्षत्र के इस चरण में 13 जुलाई तक रहेंगे।

रोहिणी चंद्रमा का प्रिय नक्षत्र है इसलिए इसमें बृहस्पति का गोचर करना आर्थिक मामलों के लिए सर्वश्रेष्ठ रहता है किंतु इस दौरान व्यक्ति को अत्यंत सूझबूझ और चतुराई बरतनी होती है, उसी से धन अर्जित करने में सफल होते हैं।

Guru ka Gocher

बृहस्पति ने 13 जून 2024 को रोहिणी नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश किया था। यह 27 जून तक इसी चरण में रहे, अब 28 जून से 13 जुलाई तक रोहिणी के दूसरे चरण में रहेंगे

21 अगस्त के बाद बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे

इसके बाद 14 जुलाई से 30 जुलाई तक रोहिणी के तीसरे चरण में और 31 जुलाई से 21 अगस्त तक रोहिणी के चौथे चरण में भ्रमण रहेगा। 21 अगस्त के बाद बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे।

दूसरे चरण का फल

बृहस्पति का रोहिणी नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर प्रारंभ हो रहा है। इसलिए हम इसके फल की बात करते हैं। यह चरण धनदायक कहा गया है। बृहस्पति के इस चरण में आने से बैंकिंग और फाइनेंस के सेक्टर में विशेष रूप से उछाल आने वाला है। जो लोग इन क्षेत्रों में काम करते हैं या इन क्षेत्रों में बिजनेस है वे लाभ में रहेंगे। इसके अलावा कृषि, पर्यटन, ज्योतिष, धर्म-अध्यात्म, लाजिस्टिक्स, होटल इंडस्ट्री, ऑटोमोबाइल सेक्टर, जेम्स एंड ज्वेलरी के क्षेत्रों में भी बूम आने वाला है। इन क्षेत्रों में व्यक्ति अपनी सूझबूझ और चतुराई से विशेष सफलता प्राप्त करने में सफल होगा।

क्या करें नक्षत्र चरण परिवर्तन में

वैसे तो बृहस्पति का रोहिणी के दूसरे चरण में जाना सभी के लिए लाभदायक ही रहने वाला है किंतु कुछ लोगों के कुछ काम फंस भी सकते हैं। इसलिए इस दौरान श्रीहरि विष्णु और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना विशेष लाभदायक रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र ऊं नमो भगवते वासुदेवाय या शिवजी के मंत्र ऊं नम: शिवाय की एक माला नित्य प्रतिदिन जाप करें। इससे लाभ बढ़ने की संभावना रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+