Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Guru Gochar 2023: गुरु का रेवती नक्षत्र में भ्रमण,जानिए क्या होगा असर?

बृहस्पति के रेवती नक्षत्र में गोचर के दौरान प्रत्येक राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करें। क्लीं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करने से आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी।

Guru Gochar 2023:

Jupiter Transit in Aries: वर्ष में एक बार अपनी राशि बदलने वाला गुरु 24 फरवरी 2023 से वर्तमान मीन राशि के गोचर के अंतिम नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है। 24 फरवरी को दोपहर में 2 बजकर 34 मिनट से गुरु रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेगा। गुरु 21 अप्रैल तक इसी नक्षत्र में रहेगा। 21 अप्रैल की मध्यरात्रि बाद 5 बजकर 14 मिनट पर मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इस प्रकार 57 दिन बाद 21 अप्रैल को गुरु नक्षत्र और राशि दोनों बदलेगा। गुरु संयम, सदाचार, शील, नेतृत्व क्षमता आदि प्रदान करता है और रेवती नक्षत्र का स्वामी बुध है इसलिए इस दौरान आरोग्यता, सुभिक्षता आएगी। लोगों में संयम और धैर्य का गुण पैदा होगा। शिक्षा, बौद्धिक कार्य आदि के लिए यह गोचर शुभ रहने वाला है।

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : खर्च में वृद्धि होगी, बौद्धिक कार्यो में सफलता, शिक्षा प्राप्त होगी, दांपत्य जीवन में सौख्यता आएगी।
  • वृषभ : कार्य तेज गति से होंगे, संयम में वृद्धि होगी, नेतृत्व क्षमता प्राप्त होगी, सुख-संपत्ति प्राप्त होगी।
  • मिथुन : पारिवारिक सौख्यता, मांगलिक प्रसंग, सदाचार में वृद्धि, धार्मिक कार्यो के प्रति आस्था बढ़ेगी।
  • कर्क : मानसिक रूप से विचलित रहेंगे, विवादित स्थिति, धन की प्राप्ति, वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होगी।
  • सिंह : भाग्योदय, संपत्ति की प्राप्ति, विदेश यात्रा के योग, वैवाहिक जीवन सुखद, प्रेम में अभिवृद्धि होगी।
  • कन्या : सौख्यता, दांपत्य में मधुरता, धैर्य से अनेक कार्य पूर्ण होंगे, मानसिक-शारीरिक सुख प्राप्त होगा।
  • तुला : आकर्षण और प्रभाव में वृद्धि, प्रेम की प्राप्ति, भौतिक सुख-संसाधनों की प्राप्ति, विदेश यात्राएं।
  • वृश्चिक : रोग, खर्च में वृद्धि, संपत्ति के काम अटकेंगे, किंतु दांपत्य-पारिवारिक जीवन में सुखद समाचार।
  • धनु : सामाजिक जीवन में बड़ा सम्मान, सुखद जीवन, धन-सम्मान की प्राप्ति, वैवाहिक सौख्यता प्राप्त होगी।
  • मकर : संपत्ति सुख, वाहन सुख, प्रेम संबंध, दांपत्य में मधुरता, माता-पिता की ओर से सुखद समाचर मिलेगा।
  • कुंभ : रोगों से मुक्ति, सामाजिक सम्मान, भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। मानसिक सुख प्राप्त होगा। धन प्राप्ति होगी।
  • मीन : भाग्योदय, उन्नति, नए कार्यो से धन का आगमन, वैवाहिक जीवन सुखद, संपत्ति-वाहन की प्राप्ति। प्रेम प्राप्ति।

क्या करें

बृहस्पति के रेवती नक्षत्र में गोचर के दौरान प्रत्येक राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण का पूजन, दर्शन, मंत्रों का जाप करें। क्लीं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करने से समस्त कार्य तेज गति से होंगे। आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+