Grah Gochar: गुरु हुए वक्री और शुक्र मार्गी, जानिए क्या होगा असर?

Grah Gochar: आज से दो बड़े और सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों की स्थितियां आपस में बदल रही हैं। आज बृहस्पति वक्री और शुक्र मार्गी हो जाएगा। इन दोनों ग्रहों की स्थितियों में बदलाव होने से प्रत्येक जातक के जीवन में बड़े बदलाव होने वाले हैं। बृहस्पति जहां धर्म-कर्म, सात्विकता, आध्यात्मिकता और शुभ कार्यों का ग्रह है वहीं शुक्र प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, दांपत्य जीवन का ग्रह है।

 Grah Gochar

बृहस्पति आज सायं 7 बजकर 43 मिनट पर वक्री होगा और 31 दिसंबर को प्रात: 8 बजकर 12 मिनट पर मार्गी होगा। वहीं शुक्र आज सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर मार्गी हो चुका है।

गुरु वक्री का प्रभाव

गुरु का गोचर वर्तमान में मेष राशि में चल रहा है। यह इसी राशि में वक्री हो जाएगा। शुभ कार्यों में गुरु का शुभ स्थिति में होना आवश्यक है। गुरु के वक्री होने के कारण वैवाहिक कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होती हैं। व्यक्ति अपने सत्कर्मों से भटक जाता है। उसमें धैर्य की कमी आ जाती है और जो काम करने जाता है उसमें विपरीत प्रभाव होता है। मेष राशि में वक्री होने के कारण मेष राशि पर इसका अधिक प्रभाव पड़ेगा।

शुक्र मार्गी का प्रभाव

शुक्र मार्गी होने से लोगों के दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में चल रहे टकराव दूर होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। लोगों के प्रेम संबंधों में टकराव दूर होगा। प्रेमी-प्रेमिका विवाह बंधन में बंध सकते हैं। दूरी समाप्त होगी और प्रेम प्रगाढ़ होगा। आकर्षण प्रभाव में बढ़ेगा। लोग समान विचार और धारणाओं वाले लोगों के प्रति आकर्षित होंगे।

क्या करें

बृहस्पति के वक्री होने के दौरान सभी राशि के जातक अपने गुरुजनों, पिता, दादा, नाना आदि सेवा सम्मान करें। उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखें। उन्हें वस्त्रादि भेंट करें। बुरे विचारों, बुरे विचार वाले लोगों से दूर रहने का प्रयास करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+