Gold: इन 4 राशियों के लिए दुर्भाग्य लेकर आता है सोना, घर में घटती हैं अशुभ घटनाएं, बचकर रहें
Gold Price Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है जिससे निवेशकों की त्योरियां चढ़ी हुई हैं और बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत रुपये 1,51,780 प्रति 10 ग्राम हो गई है, आपको बता दें कि सोना केवल एक धातु नहीं बल्कि स्टेटस सिंबल है, आज भी कोई शादी समारोह बिना सोना के पूरे नहीं होते हैं तो वहीं इसे मां लक्ष्मी का भी प्रिय कहा जाता है इसलिए लोग इसका प्रयोग पूजा-पाठ में भी करते हैं।
धार्मिक कारणों के अलावा सोने का ज्योतिषीय महत्व भी बहुत ज्यादा है, सोना सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है जो कि आत्मविश्वास, नेतृत्व, प्रतिष्ठा और ऊर्जा का कारक है। जिन राशियों पर सूर्य अनुकूल प्रभाव डालता है, उनके लिए तो सोना शुभ है लेकिन कुछ राशियों के लिए यह अहंकार, दुर्भाग्य या मानसिक तनाव बढ़ाने वाला साबित होता है, यही इन राशियों में गृह क्लेश का कारण भी बनता है।

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक ज्योतिष शास्त्र में रत्न और धातुओं का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव माना गया है। सोना जहां कई राशियों के लिए सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है, वहीं कुछ राशियों जैसे वृषभ, मिथुन, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है इसलिए इन राशियों को सोना पहनने से पहले विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
वृषभ राशि पर सोने का प्रभाव (Gold Effect on Taurus)
दयानंद शास्त्री बताते हैं कि वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र और सूर्य के बीच शत्रुता मानी जाती है, जबकि सोना सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों को सोना पहनने से आर्थिक अस्थिरता, तनाव और निर्णय क्षमता में कमी महसूस हो सकती है, इसलिए ये जब भी सोना धारण करें तो पहले किसी पंडित से जरूर बात करें और पूजा पाठ के बाद ही इसे शरीर में धारण करें।

मिथुन राशि पर सोने का प्रभाव (Gold eEffect on Gemini)
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। बुध और सूर्य के संबंध मिश्रित माने जाते हैं। सोना पहनने से मिथुन राशि वालों में मानसिक भ्रम, वाणी दोष और करियर में रुकावट आने की संभावना बताई जाती है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए सोने के बजाय चांदी अधिक शुभ है लेकिन फिर भी आप अगर सोना पहनने की इच्छा रखते हैं तो ज्योतिष की सलाह पर भी इसे धारण करें।

मकर राशि (Gold Effect on Capricorn)
मकर राशि पर शनि ग्रह का शासन होता है। शनि और सूर्य को परस्पर विरोधी ग्रह माना गया है। सोना पहनने से मकर राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, कार्यक्षेत्र में बाधाएं और मानसिक दबाव झेलना पड़ सकता है।
कुंभ राशि (Gold Effect on Aquarius)
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि हैं, इस राशि के जातकों के लिए सोना पहनना भाग्य में रुकावट, खर्चों में वृद्धि और अस्थिरता ला सकता है। ज्योतिष में कुंभ राशि के लिए लोहे या चांदी को अधिक अनुकूल माना गया है।
इन राशियों के लिए कौन-सी धातु शुभ?
पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक वृषभ, मिथुन, मकर और कुंभ राशि के जातकों को सोने के बजाय चांदी या संबंधित ग्रह के अनुसार रत्न धारण करना चाहिए जो कि इन्हें सुख और यश प्रदान करे ना कि इनके लिए कष्ट का कारण बने।












Click it and Unblock the Notifications