Gemini Yearly Horoscope 2025:मिथुन राशि वालों के लिए साल 2025 कैसा रहेगा? पढ़िए वार्षिक राशिफल

Gemini Yearly Horoscope 2025 (मिथुन का वार्षिक राशिफल): मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025 आइए जानते हैं वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से-

आपकी राशि पर बृहस्पति वर्षारंभ पूर्व से लेकर 14 मई 2025 तक बारहवें स्थान में भ्रमण करेंग। यह अधिक शुभ नहीं कहा जा सकता। शारीरिक पीड़ा, दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव, भागीदारी से परेशानी, निरर्थक व्यय, अकारण प्रवास व मित्रों से मतभेद बनेंगे।

Gemini Horoscope 2025

14 मई से 18 अक्टूबर तक तथा आगे 5 दिसंबर से वर्ष पर्यन्त गुरु आपकी राशि मिथुन में भ्रमण करेंगे जो शुभाशुभ फल प्रदायक रहेगा। इस गोचर में संतान सुख, धन लाभ, पद-प्रतिष्ठा व व्यावसायिक क्षेत्र में प्रयासपूर्वक सफलता प्राप्त होगी।धार्मिक कार्य में रुचि, शिक्षा में सफलता होगी। इसके कुछ अशुभ फल भी प्राप्त होंगे जिनमें शारीरिक पीड़ा, कष्टकारक प्रवास, वाद-विवाद तथा कार्यों में बाधा आ सकती है।

वर्षारंभ पूर्व से लेकर 29 मार्च तक शनि नवम स्थान में स्वगृही के रूप में भ्रमण करने पर भाग्योदय, तीर्थाटन, शुभ परिवर्तन धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। किंतु शत्रु वृद्धि हो सकती है, कुछ अनिष्ट प्रसंग आ सकते हैं। मन दुखी रहेगा, भाइयों व मित्रों से मतभेद बना रहेगा। 29 मार्च से आगे वर्ष पर्यन्त शनि तांबे के पाये से दशम स्थान में भ्रमण करने से नौकरी-व्यवसाय में प्रगति, शत्रु नाश, धनलाभ एवं निरर्थक व्यय व शारीरिक पीड़ा रहेगी।

वर्षारंभ पूर्व से लेकर आगामी 18 मई तक राहु दशम स्थान में भ्रमण करने पर पद-प्रतिष्ठा व व्यवसाय में सफलता, अचानक धनप्राप्ति, तीर्थ दर्शन, स्थायी संपत्ति में लाभ एवं शुभकार्यों में प्रवृत्ति होगी। 18 मई से आगे वर्ष पर्यन्त राहु नवम व केतु तृतीय स्थान में भ्रमण करने पर भाग्य वृद्धि, धर्मकर्म में रुचि, मित्रों से सहयोग, शत्रुनाश, अकस्मात् धन लाभ, राज्यकृपा तथा मानसिक अशांति बनी रहेगी।

शत्रुनाश, नौकरी-धंधे में उन्नति तथा व्यक्तिगत प्रभाव में वृद्धि होगी

वर्षारंभ पूर्व से लेकर 21 जनवरी तक एवं 2 अप्रैल से 6 जून तक द्वितीय स्थान में मंगल रहने से वाणी में कटुता, पारिवारिक क्लेश, धनहानि, राजभय, कार्यों में रुकावट एवं ऋणग्रस्तता रहेगी। 21 जनवरी से 2 अप्रैल तक मंगल का प्रथम स्थान में भ्रमण करना शुभप्रद नहीं है। रक्त विकार, अपघात, कार्यों में अवरोध, पति-पत्नी को शारीरिक पीड़ा, यात्रा में कष्ट तथा आर्थिक परेशानी आएगी।

शिक्षा में बाधा, आर्थिक क्षेत्र में उतार चढ़ाव

6 जून से 13 सितंबर तक मंगल तृतीय स्थान में रहने से समसामयिक परेशानियों से छुटकारा, धनलाभ, शत्रुनाश, नौकरी-धंधे में उन्नति तथा व्यक्तिगत प्रभाव में वृद्धि होगी। 13 सितंबर से २७ अक्टूबर तक चतुर्थ व पंचम मंगल के भ्रमण से शारीरिक कष्ट, अचल संपत्ति में परेशानी, मातृकष्ट, संतान को पीड़ा, शिक्षा में बाधा, आर्थिक क्षेत्र में उतार चढ़ाव व अपकीर्ति होगी।

वर्ष का उपाय

मिथुन राशि के जातकों को वर्ष 2025 में बृहस्पति की शांति करानी चाहिए। इस पूरे वर्ष प्रयाय करें कि चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं। चंदन की माला गले में धारण करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+