Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिथुन प्रेम राशिफल 2020 (Gemini Love Horoscope): पार्टनर से मिलेगा भरपूर प्यार

मिथुन राशि वालों, साल 2020 तो बस आपकी लव लाइफ बनाने ही आ रहा है। रिलेशनशिप को प्रभावित करने वाले चारों ग्रह यानी सूर्य, शनि, केतु और शुक्र आपकी कुंडली में एक साथ प्रभावी हो रहे हैं। इसका मतलब है कि प्यार में डूबना, डूबना और बस डूबना तय है। साल की शुरुआत में आप अपने अंदर भावनाओं का तीव्र उफान महसूस करेंगे और अपने पार्टनर से भरपूर सपोर्ट भी पाएंगे। आपको अपने साथी के साथ खूबसूरत समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा और आपकी बॉन्डिंग मजबूत होगी। एक बात का खास ख्याल रखें कि अपने ईगो को कंट्रोल में रखना है। अगर इतना कर लिया तो बस, मैदान मार लिया, फिर तो लाइफ की सारी खुशियां आपकी ही हैं।

मिथुन राशि वालों को पार्टनर से मिलेगा भरपूर प्यार

अपने सोलमेट का इंतजार कर रहे अविवाहितों को भी खुश होने की तैयारी कर लेना चाहिए। आपके लव वन आपसे बस एक कदम की दूरी पर है। जो लोग लंबे समय से अपनी लव लाइफ में रूकावट का सामना करते आए हैं, उन पर भी वक्त मेहरबान होने वाला है। आप भूल जाइए कि रूकावट नाम का भी कोई शब्द होता है। अब सब काम चुटकियों में बन जाने वाले हैं। आप तो बस यह सोचने में टाइम लगाइए कि अपने लव वन के साथ आपको क्हां हैंगआउट करने जाना है।

सकारात्मक पल हैं

अरेंज मैरिज में विश्वास करने वाले युवाओं के लिए भी सितारे हर तरह से सकारात्मक परिस्थिति बना रहे हैं। अगर आप किसी को मन ही मन चाहते हैं और परिवार या समाज के लिहाज में इजहार नहीं कर पाए हैं, तो वक्त उन्हें आपके पास ला सकता है। अगर आपकी शादी की कहीं बात चल रही है, तो यहां भी रजामंदी होती नजर आ रही है। मिथुन राशि वाले विवाहितों, आपके लिए टाइम थोड़ा टेंशन भरा आता दिख रहा है। आपकी लाइफ में किसी तीसरे के आने की आहट मिल रही है। अपनी भावनाओं को काबू में रखिए, क्योंकि ये तीसरा लव एंगल सिर्फ तबाही ही लाने वाला है।

भावनाओं पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत

मिथुन राशि वालों को नए साल में अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत होगी। इस साल क्योंकि आप भावनाओं के तीव्र ज्वार को महसूस करने वाले हैं, तो कभी किसी मौके पर आप खुद को काफी विचलित या बेचैन भी महसूस कर सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें, जल्दबाजी में कोई डिसीजन ना लें और अपनी लाइफ का भरपूर मजा उठाएं। इस साल अपनी और अपने साथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+