मिथुन प्रेम राशिफल 2021 (Gemini Love Horoscope): जिसे चाहेंगे उसे पा सकेंगे
Gemini Love Horoscope 2021: मिथुन राशि के लोगों के लिए नया साल 2021 प्रेम के मामले में परीक्षा वाला साबित होगा। अपने प्यार को पाने के लिए आपको कठिन रास्ते से गुजरना होगा, लेकिन खुश होने वाली बात यह है कि फाइनली आपको वो सब मिल जाएगा जो आप पाना चाहते हैं। इसके लिए आपको अपने रिश्ते को भावनात्मक पहलुओं पर परखना होगा।

मिथुन राशि के लोग यदि पहले से किसी के प्यार में पड़े हुए हैं और उसे सच्चा प्रेम करते हैं तो नए साल में वह आपका हो जाएगा इसमें कोई शक नहीं है। कहा जा सकता है कि आपकी लव लाइफ नए साल में फर्राटे भरेगी और संभव है कि आपका प्रेम विवाह में बदल जाए। यदि आपकी लाइफ में अभी तक किसी की एंट्री नहीं हुई है तो भी चिंता की बात नहीं क्योंकि कोई न कोई पार्टनर इस साल आपको मिल ही जाएगा। साल की शुरुआत में मिथुन राशि पर मंगल का प्रभाव है इसलिए अपने पार्टनर की भावनाओं को आहत न करें, आपको किसी बात पर क्रोध आ रहा है तो उसे खुद ही सहन करें, अपना गुस्सा पार्टनर पर उतारने से संबंध बिगड़ेंगे। इस समय में कोशिश करें कि एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और संभव हो सके तो कुछ समय के लिए कहीं एक-दूसरे के साथ रूटीन से हटकर वक्त बिताएं।
आपको रिश्ते में पारदर्शिता रखनी होगी
मार्च से मई के तीन माह आपकी लव लाइफ के लिए बेहतरीन साबित होने वाले हैं। इस समय में एक-दूसरे के सपोर्ट और भरोसे से अपने से जीवन को सुंदर और सुखद बना पाएंगे। जिनके जीवन में अब तक प्रेम का पदार्पण नहीं हुआ है उन्हें भी इस दौरान कोई पार्टनर मिल सकता है और इससे आपका जीवन बदल जाएगा। हालांकि इस दौरान आपको रिश्ते में पारदर्शिता रखनी होगी। अपने पार्टनर से कुछ छुपाने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। जुलाई से सितंबर के बीच शनि आपके रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है। इस बीच आपकी सेहत खराब होने के कारण आपकी लव लाइफ भी प्रभावित होगी। कहीं घूमने जाने का प्लान भी कैंसिल करना पड़ सकता है। अक्टूबर-नवंबर माह बेहतरीन बीतेंगे, लेकिन दिसंबर से अपने प्रियतम से दूरी रहेगी कारण यह होगा कि संभव है कि दोनों में से किसी एक को अपने जॉब या बिजनेस के सिलसिले में कुछ समय के लिए कहीं दूर जाना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications